Vishesh Swasthya Sahayata Yojana : राज्य के नागरिको के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana शुरुआत की जा रही हैं राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को दुर्लभ और गंभीर बीमारी का इलाज करवाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं। ताकि गरीब नागरिको को अपने इलाज को लेकर किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। यदि आप छत्तीसग़ढ राज्य के नागरिक हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए अहम साबित होगा, क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना 2023 से जुडी सभी जानकारी जैसे – योजना का लाभ, उद्देश्य , पात्रता, दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया आदि सभी जानकारी विस्तार से दे रहें हैं. योजना की सभी जानकारी विस्तार से जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana
छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा राज्य में गरीब नागरिको के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया हैं। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल कार्ड धारको का इलाज मुफ्त में किया जा रहा हैं। जिसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों को 20 लाख तक का स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया जा रहा हैं साथ ही गरीब लोगों को 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर और मध्यम वर्ग के लोगों को 50 हजार रुपए तक का बीमा कवर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसग़ढ सरकार की ओर से असहाय एवं गरीब परिवारों का छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना
इलाज मुफ्त में किया जा रहा हैं। ताकि गरीबो को अपना इलाज कराने के लिय किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना 2023 Key Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
अधिकारिक वेबसाइट | dkbssy.cg.nic.in |
साल | 2023 |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
उद्देश्य | गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान कर स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्रदान करना |
लाभ | गंभीर एवं दुर्लभ बीमारी के उपचार के लिए 20 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana के उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को सुविधा पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ की शुरुआत की जाती रहती हैं ताकि प्रदेश के नागरिको को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। ऐसी ही एक ओर योजना छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2023 शुरुआत की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करके होने वाली दुर्बल बीमारी से बचाया जा सके। क्योकि नागरिको की आर्थिक स्थति खराब होने के कारण उनेह काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं।
कभी – कभी तो एसा होता है कि गरीब नागरिक गंभीर बीमारियों को सही समय पर ईलाज नहीं करवा पाते हैं जिसके कारण उनकी मृत्यु तक हो जाती हैं। इन सभी परिस्थति को दूर करने के लिए छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा CG Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana की शुरुआत की गई हैं। यह योजना एक सराहनीय योजना हैं जिसका लाभ गरीब एवं असहाय नागरिकों को दिया जा रहा हैं। ताकि वह इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपने जीवन में सुधार ला सके.
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना
उपचार हेतु अधिकृत चिकित्सालय
राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी राज्य के अंदर या राज्य के बाहर ऐसे अस्पताल चिकित्सालय में अपना इलाज करा सकेंगे। जिन्हें योजना में शामिल किया गया है. Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana के अंतर्गत निम्नलिखित अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है। जो इस प्रकार हैं।
- राज्य में राज्य के बाहर के सभी सरकारी चिकित्सालय।
- राज्य और राज्य के बाहर स्थित पंजीकृत निजी चिकित्सालय।
- सी.जी.एच.एस. के अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालय।
CG Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana के अंतर्गत शामिल बीमारियां
छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत इन अस्पतालों में निम्नलिखित बीमारियों का इलाज किया जाएगा। जिस का विवरण निम्न प्रकार है।
- हृदय रोग
- लिवर प्रत्यारोपण
- किडनी प्रत्यारोपण
- फेफडों का प्रत्यारोपण
- हृदय व फेफडों प्रत्यारोपण
- हीमोफीलिया (only with acute complications requires intensive care) एवं फैक्टर-8 एवं 9 (सर्जरी/ट्रामा/acute bleeding की स्थिति में) (जिनका इलाज राज्य की अन्य योजनाओं में उपलब्ध ना हो या राशि समाप्त हो चुकी हो).
- कैंसर (जिनका इलाज राज्य की अन्य योजनाओ मे उपलब्ध ना हो या राशि समाप्त हो चुकी हो ).
- एप्लास्टिक अनीमिया (जिनका इलाज राज्य की अन्य योजनाओ मे उपलब्ध ना हो या राशि समाप्त हो चुकी हो).
- काॅक्लीयर इम्प्लांट (7 साल तक के बच्चो के लिए) (मात्र शासकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु).
- एसिड अटैक विक्टिम्स (cosmetic procedures)(मात्र शासकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु).
- विभिन्न प्रकार के rare diseases (जिनका इलाज राज्य की अन्य योजनाओं में उपलब्ध ना हो) एवं उपचार हेतु प्राप्त आवेदन हेतु विशेष समिति द्वारा अनुशंसा अनिवार्य होगी.
- राज्य नोडल एजेंसी द्वारा समय-समय पर उपरोक्त सेवाओं को शासकीय संस्थाओं के लिए भी आरक्षित किया जा सकता है.
- अंग प्रत्यारोपण के प्रकरणों हेतु प्रत्यारोपण के संदर्भ में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं शासन के अन्य नियमों अनुसार समस्त निर्धारित अनापत्ति/प्रमाण पत्र/दस्तावेज की उपलब्धता अनिवार्य होगी.
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा योजना की शुरुआत की गई हैं।
- मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत गरीब नागरिको को अपना इलाज कराने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं।
- राज्य सरकार की ओर से गरीबो को दी जाने वाली सहायता राशि 20 लाख रुपए तक प्रदान की जा रही हैं।
- अब तक का छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज के लिए मुहैया करा रहा हैं।
- साथ ही इस योजना के माध्यम से मध्य वर्ग के लोगों को भी 50 हजार का बीमा कवर भी दिया जायेगा।
- मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना को पूरे राज्य में लागू किया गया हैं।
- इसके आलावा राज्य सरकार की ओर से गरीबों को 5 लाख का बीमा कवर प्रदान किया जायेगा।
Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana Eligibility (पात्रता)
- छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासियों को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के पात्र अंत्योदय कार्ड धारी परिवार और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के नागरिक होंगे।
- साथ ही आवेदक के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के दस्तावेज़
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- अन्य सम्बंधित दस्तावेज
CG Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?
- आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइड पर जाना हैं।
- वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
- आपको इसमें Documents के ऑप्शन पर क्लिक कर MVSSY Application Form के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- फिर आपके सामने आवेदन फार्म पीडीएफ में खुलेगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसका प्रिंट आउट निकालना हैं।
- प्रिंट आउट निकालने के बाद आपसे आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना हैं।
- इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना हैं।
- फिर आपको यह आवेदन फॉर्म नोडल एजेंसी या छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर देना हैं।
- आपके फॉर्म की जांच अधिकारियो द्वारा की जाएगी। और सत्यापन होने के बाद इलाज के बिल का भुगतान कर दिया जाएगा।
- आप इस प्रकार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
FAQs
इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से गंभीर बीमारी होने की स्थिति में नागरिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।
इस योजना के माध्यम से नागरिकों को 2000000 रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है।
Ans:- छत्तीसगढ़ राज्य के अन्तोदय राशन कार्ड धारक मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत शामिल की गई बीमारियों का ईलाज ही करवाने पर आर्थिक सहायता प्रदान कि जाएगी.