UP Free O Level Free Computer Training Yojana : आप सभी जानते हैं कि आज के जमाने में डिजिटलाइजेशन को कितना बढ़ावा मिल रहा है। इस जमाने में उस व्यक्ति की कोई अहमियत नहीं जिसे कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन के बारे में जानकारी ना हो। आज कल प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटर चलाना आता है। उन व्यक्ति को और बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का नाम यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना है। सरकार इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार छात्रों को नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और कंप्यूटर प्रशिक्षण को प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज इस लेख के द्वारा हम आपको UP Free O Level Computer Training Yojana के बारे में पूरी जानकारी देंगे, इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, योजना के लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे Free O Level Computer Training से संबंधित लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।
UP Free O Level Computer Training Yojana

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार छात्रों को नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करेगी। जिससे कि उन्हें कंप्यूटर की अच्छी जानकारी हो और वह उस जानकारी को अपने काम में ला सकें। सरकार ने यह योजना उत्तर प्रदेश के बेरोजगार छात्रों के लिए शुरू की है। इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के ओबीसी वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को प्रदान किया जाएगा। यह योजना बिल्कुल मुफ्त है और छात्रों से ₹1 भी नहीं लिया जाएगा। इस पूरी योजना का खर्च योगी सरकार उठाएगी। यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन इस योजना का फार्म भरकर आवेदन करना होगा।
UP Online Marriage Registration
यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के मुख्य विचार
योजना का नाम | UP Free O Level Computer Training Yojana |
किसके द्वारा शुरू किया गई | उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा |
किसके द्वारा पेश की गई | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
विभाग | पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के ओबीसी छात्र एवं छात्रा |
उद्देश्य | छात्रों को मुफ्त ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट |
UP Free O Level Computer Training Yojana का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य राज्य के पिछड़े वर्ग के छात्र एवं छात्रों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से उन छात्र एवं छात्राओं का भविष्य बेहतर बन सकेगा और वह आगे चलकर अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के ओबीसी छात्रों को प्रदान होगा।
यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लाभ और विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की गई है।
- UP Free O Level Computer Training Yojana के माध्यम से सरकार छात्रों को नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
- जिससे कि उन्हें कंप्यूटर की अच्छी जानकारी हो और वह उस जानकारी को अपने काम में ला सकें।
- सरकार ने यह योजना उत्तर प्रदेश के बेरोजगार छात्रों के लिए शुरू की है।
- इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के ओबीसी वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।
- UP Free O Level Computer Training Yojana के माध्यम से छात्रों को बेहतर नौकरी प्राप्त होगी।
- यह योजना बिल्कुल मुफ्त है और छात्रों से ₹1 भी नहीं लिया जाएगा। इस पूरी योजना का खर्च योगी सरकार उठाएगी।
UP Free O Level Computer Training Yojana के लिए पात्रता मापदंड
- इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी को प्रदान किया जाएगा।
- जो भी व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर रहा है उसकी आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्रों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- छात्र एवं छात्रा उत्तर प्रदेश के पिछड़े वर्ग ओबीसी से होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद होमपेज पर आपको Student Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में भरें।

- फिर आपको Verify & Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर SMS पर रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉग इन पासवर्ड आएगा।
- अब आपको अपनी स्टूडेंट Login डिटेल्स को भरना होगा।
- डिटेल्स भरने के बाद आपको लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर अगले पेज पर आपको दिशानिर्देश दिखेंगे।
- ध्यानपूर्वक दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद आपको Next के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज पर एक आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
- फिर आपको Save के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको फॉर्म का प्रीव्यू देखना होगा और Final Lock के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालना होगा। और अपने आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर दे।
- फिर आपको यह आवेदन पत्र पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा कराना होगा।
- अब आपके UP Free O Level Computer Training Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।
UP Free O Level Computer Training Yojana FAQ
Ans 1 – Free O Level Computer Training Yojana उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है।
Ans 2 – यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संबंधित है।
Ans 3 – इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के ओबीसी वर्ग के बारहवीं पास छात्र एवं छात्रा को प्राप्त होगा।