Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana :- जैसे की आप सभी जानते है की शिक्षा को आजकल हर जगह हर एक प्रकार से महत्व दिया जाता है जिससे की लोगो के विचार तथा उनको अपने अच्छे बुरे की पहचान कर सके।भारत में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें बेहतर जिंदगी देने के उद्देश्य से सरकार अनेक योजनाओं की शुरुआत करती है|शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने सन 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया था। जिसका नाम सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है| लेकिन सन् 2022 मे मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में संशोधित कर दिया गया है।
इसलिए अब वर्तमान में राज्य की बालिकाओं को पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। बल्कि इसके स्थान पर लाभार्थी बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा।
अगर आप भी झारखण्ड के निवासी है और इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो हमारा यह आर्टिकल अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में नीचे इस योजना से जुड़ी हर एक बात बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप अपनी बालिका को Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ आसानी से दिलवा सकते हैं।

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना है। जिस का लाभ झारखंड की गरीब परिवार की बेटियां ले सकती हैं।सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं को 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के कुछ जिलों में इस योजना का लाभ देने की शुरुआत भी कर दी गई हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य की SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभान्वित किया जाएगा। यानी कुल मिलाकर 37 लाख परिवारों की बेटियां इस योजना के माध्यम से लाभ की प्राप्ति कर सकेंगी।उन्हें इसमें लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। सभी इच्छुक किशोरियां ऑफलाइन माध्यम से इसमें आवेदन कर सकती है। झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना
जो भी बालिकाएं सरकारी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, साथ ही Right to Education (RTE) के अंतर्गत निजी विद्यालय में पढ़ने के लिए पंजीकृत हैं | उन सभी को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत 8वीं एवं 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लाभार्थी लड़कियों को 2500 रुपए और 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली को 5,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 18 साल की आयु पूरी कर लेने के बाद लाभार्थी बालिकाओं को 20,000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। एकमुश्त अनुदान की राशि को बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा या शादी में इस्तेमाल कर सकती हैं। Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023 के तहत लाभान्वित होकर बालिकाएं निरंतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। जिससे बाल विवाह पर रोक लगेगी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा मिलेगा।
झारखंड पंचायत स्तरीय दवा दुकान योजना
Highlights of Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में आप यहाँ दी जा ही टेबल के माध्यम से जान सकते हैं।
योजना का नाम | Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana |
राज्य | झारखंड |
साल | 2023 |
लाभार्थी | Secc-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की लड़किया |
किस्तों की संख्या | 6 किस्तें |
कुल आर्थिक सहायता | 4,0000 रु |
उद्देश्य | किस्तों आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
संबंधित विभाग | महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग |
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक | आवेदन पत्र |
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को किस्तों में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर शिक्षा से जोड़े रखना है। विकास हेतु शिक्षा महत्वपूर्ण होती है इसलिए शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए इस Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana की शुरुआत की गयी। जो भी झारखंड प्रदेश के वित्तीय रूप से कमजोर परिवार हैं उनके घर की बेटियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गयीक्योंकि राज्य की कई ऐसी बालिकाएं हैं जो शिक्षा प्राप्त करना तो चाहती हैं लेकिन अपने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं। लेकिन अब सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बालिकाएं 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक कक्षावार वित्तीय सहायता प्राप्त करके शिक्षित हो सकेंगे। जिसके परिणाम स्वरुप राज्य में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और बाल विवाह पर रोकथाम लगेगी।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana से प्रधानमंत्री जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।जिससे राज्य में बेटियों की रक्षा व सुरक्षा के स्तर में सुधार आएगा।जो भी झारखण्ड के नागरिक वित्तीय रूप से कमजोर परिवार की श्रेणी में आते हैं, उनकी बेटियां भी अब अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। साथ ही स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद मिलने वाली 20 हजार रूपए की राशि का उपयोग उनकी शादी या फिर उच्च शिक्षा हेतु किया जा सकता है।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता
इस योजना के तहत लाभार्थी लड़कियों को किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इन किस्तों के बारे में हम आपको नीचे दी गई लिस्ट की सहायता से बताने जा रहे है।
किस्त | किस्तों का विवरण | आर्थिक सहायता (रुपए में) |
पहली किस्त | 8वीं कक्षा में | 2500 |
दूसरे किस्त | 9वी कक्षा में | 2500 |
तीसरी किस्त | 10वीं कक्षा में | 5000 |
चौथी किस्त | 11वीं कक्षा में | 5000 |
पांचवी किस्त | 12वीं कक्षा में | 5000 |
छठी किस्त | 18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद | 20000 |
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना
Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojan के लाभ
- यानी अब वर्तमान में किशोरियों/बालिकाओं को पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा बल्कि इसकी जगह पर बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा।
- राज्य के 37 लाख परिवारों जिनमें SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- 18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद लाभार्थी बालिका को 20000 का एकमुश्त अनुदान उनकी उच्च शिक्षा या शादी के लिए प्रदान किया जाएगा।
- यानी अब वर्तमान में किशोरियों/बालिकाओं को पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा बल्कि इसकी जगह पर बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा।
- Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojan के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि सीधे बालिका के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
- इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऑफलाइन रखा गया है। आवेदन हेतु बालिका अपनी स्कूल, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से भी संपर्क कर सकती हैं।
- राज्य में यह योजना लड़कियों को शिक्षा से जुड़े रखेगी जिससे लड़कियों का भविष्य उज्जवल बनेगा।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत पात्रता (Eligibility)
- आवेदिका बालिका को झारखंड की मूल निवासी होना चाहिए।
- SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिका ही इस योजना का लाभ उठाने की पात्र है।
- अगर लाभार्थी बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो उसे इस योजना का लाभ प्राप्त करने का अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और उसे 20000 की एकमुश्त राशि भी नहीं दी जाएगी।
- अवेदिका का बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार कार्ड से लिंक होना हो।
- एक परिवार से सिर्फ दो बेटियों को ही इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
- बालिका किसी सरकारी अथवा गैर सरकारी मान्यताप्राप्त विद्यालय (सरकार द्वारा अनुदानित) में पंजीकृत (Enroll) होनी चाहिए।
- बालिका अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार से होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री समग्र स्वास्थ्य योजना
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- अंत्योदय कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन (Offline Process)
- जो भी आवेदिका सावित्रीबाई पहले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने की पात्रता रखती हैं उन्हें योजना में आवेदन करने के लिए Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form को भरना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना है।
- सभी जानकारियों को भरकर आपको आवेदन पत्र से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना है।
- अब आपको इस पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर सबमिट करना है।
- इस तरह से आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
FAQs
Ans:- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को पढ़ने के लिए सहायता उपलब्ध कराना है।
Ans:- इसमें सभी लाभार्थी किशोरियों को 40 हजार रूपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जो की अलग अलग किश्तों में दी जाएगी। ये 8वीं कक्षा से शुरू होकर कक्षा 12 वीं तक और फिर अंतिम किश्त किशोरी के 18 वर्ष पूर्ण होने पर 20 हजार की एक मुश्त राशि के तौर पर दी जाएगी।
Ans:- इस योजना के तहत झारखंड की स्कूल जाने वाली बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
Ans:- इसके लिए सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आने वाले परिवार आवेदन कर सकती हैं।