हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ व पात्रता

Sashakt Mahila Rin Yojana : महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक नई  योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना का नाम Sashakt Mahila Rin Yojana हैं राज्य सरकार द्वारा इस योजना के  माध्यम से महिलाओ  को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंको के माध्यम से  ऋण प्रदान किया जा रहा हैं।  ताकि महिलाएं आत्मनिभर बन सके।  दोस्तों अगर आप हिमाचल प्रदेश के नागरिक हैं तो हमारा यह आर्टिक आपके लिए खास हैं क्योकि आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकरी विस्तार से दे रहें हैं।  सशक्त महिला ऋण योजना की सभी जानकारी जैसे – योजना का उद्देश्य लाभ एवं विशेषताएं , पात्रता एवं दस्तावेज आदि सभी जानकारी प्राप्त  करने के लिए आप  हमारे  इस  आर्टिकल  को अंत तक वषय पढ़े।

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 

Sashakt Mahila Rin Yojana

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा इस योजना को हाल ही में शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा सशक्त महिला ऋण योजना के माध्यम से महिलाओं को लोन लेने के लिए किसी भी तरह की संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।  क्योकि  कॉलेटरल फ्री लोन की सुविधा राज्य की महिलाओ को  प्रदान की जा रही हैं.ताकि राज्य की जरूरतमंद महिलाएं लोन लेकर अपना छोटा मोटा व्यवसाय शुरू कर सके। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को प्रदान की जाने वाली लोन की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। जिसके लिय पात्र महिलाओं को  ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन करना होगा।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना

सशक्त महिला ऋण योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम        Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana  
लाभार्थी  राज्य की महिलाएं  
राज्यहिमाचल प्रदेश  
साल2023
अधिकारिक वेबसाइट  https://www.hpscb.com/  
शुरू की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा   
उद्देश्यमहिलाओं को ऋण की सुविधा प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना  
लाभराज्य की महिलाओं को कॉलेटरल फ्री लोन की सुविधा मिलेगी  
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन/ऑफलाइन  

 जल जीवन मिशन स्कीम

Sashakt Mahila Rin Yojana

ग्रीन राशन कार्ड

HP Sashakt Mahila Rin Yojana का उद्देश्य

हम सभी जानते हैं की हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को  आत्मनिभर बनाने के लिए  विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं ताकि छोटे व्यापारियों को लाभ प्राप्त हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और  सशक्त बनाने  के उपलक्ष में संपार्श्विक मुक्त लोन योजना को शुरू किया हैं। युष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना

राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ऋण की सुविधा प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं।  ताकि महिलाओ को भविष्य में किसी आर्थिक समस्या का सामान ना करना पड़े।  कई बार देखा जाता हैं कि महिलाएं खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं परन्तु उनकी आर्थिक स्थति ठीक ना होने के कारण वह अपना सपना अधूरा छोड़ देती हैं परन्तु अब हिमाचल प्रदेश की इस योजना के तहत बिना कोलेटरल सिक्योरिटी से लोन प्रदान किया जा रहा हैं। जिसमें  21000, 51000 और 101000 का लोन प्राप्त हो रहा हैं। ताकि महिलाएं अपना रोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके।

गोबर धन योजना 

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना ब्याज दर

राज्य सरकार की ओर से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो भी लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उसकी ब्याज दर  कम राखी गई हैं।  जबकि राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) द्वारा लोगों को जो  लोन दिया जाता हैं उसके लिए ब्याज  दर 9% से अधिक  होती हैं।  इसलिए राज्य सरकार द्वारा  राज्य की महिलाओ को सुविधा देते हुए हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना को शुरू किया हैं इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बैंकों के द्वारा कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा 8.51 प्रतिशत ब्याज दर ही देनी होगी। राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना काफी लाभदायक साबित होगी।

श्रेष्ठ योजना

सशक्त महिला ऋण योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य की  गरीब वर्ग की महिलाओ को आत्मनिभर बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया हैं।
  • जिसमें हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को छोटा व्यवसाय शुरू करने पर लोन की सुविधा प्रदान की जा रही हैं।
  • Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana के अंतर्गत  महिलाओं को 21,000 रुपए से लेकर 1,01,000 रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • ताकि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।
  • राज्य सरकार द्वारा सशक्त महिला लोन योजना के अंतर्गत महिलाओं को उपभोग्य सुरक्षा मुक्त ऋण प्राप्त कराया जा रहा हैं।
  • राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ को आत्मनिभर बनाने का अहम प्रयास किया जा रहा हैं।
  • HP Sashakt Mahila Rin Yojana  बात यह हैं की इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म, जाति की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का  लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की  महिलाओ को ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को लिए गये लोन पर केवल 8.51 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करना होगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल

Sashakt Mahila Loan Yojana Eligibility (पात्रता)

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल राज्य की महिलाओ को ही शामिल किया गया हैं।
  • जिसके लिए लाभार्थी महिला का बैंक खाता हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) में होना जरूरी है।
  • सशक्त महिला लोन योजना में पात्र महिला को अधिकतम 1 लाख 1 हजार रुपए का लोन ही मिल सकता है।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना  जरूरी हैं।

आयुष्मान भारत हेल्थ योजना 

Sashakt Mahila Rin Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते में
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना 

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसमें आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने बैंक द्वारा चलाई जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं की लिस्ट आ जाएगी।
  • जिसके बाद आपको Sashakt Mahila Rin Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • आपके द्वारा इस पर क्लिक करते ही एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करनी हैं।
  • जैसे आपका नाम,पता, जिला, तहसील, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर आदि दर्ज करना हैं।
  • अब आप आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करेंगे।
  • इसके बाद  आप को Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके आवेदन की जांच की जाएगी जिसके सके बाद आप जितने लोन के लिए आवेदन किया होगा उतनी राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • आप इस प्रकार सशक्त महिला ऋण योजना के अंतर्गत आवेदन कर लोन प्राप्त कर सकते हैं।

HP Sashakt Mahila Rin Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी HPSCB बैंक की ब्रांच पर जाना हैं।
  • वहां जाकर आप बैंक के अधिकारी को sashakt mahila loan Yojana के बारे में बताकर आवेदन फॉर्म को प्राप्त करेंगे।
  • फिर आपको Loan Application Form को ध्यान से पूरा पढ़कर मांगी गई जानकारी  को भरना हैं।
  • इसके बाद आपको सभी दस्तावेजों को  आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर देना  है।
  • जब आपका Sashakt Mahila Rin Yojana Application Form कंप्लीट हो जाए तो उसके पश्चात उसी ब्रांच में जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आपके आवेदन की जांच के पश्चात आपके बैंक खाते में लोन की राशि जमा कर दी जाएगी।

FAQs: Sashakt Mahila Rin Yojana Himachal Pradesh

प्रश्न: सशक्त महिला ऋण योजना के तहत कितना लोन मिलता है?

उत्तर: 21 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 1 हजार रुपए तक

प्रश्न: HPSCB Mahila Rin Yojana में कितना ब्याज दर है?

उत्तर: 8.51%

प्रश्न: Sashakt Mahila Rin Yojana Kya hai?

उत्तर: इस योजना को hpscb बैंक द्वारा हिमाचल प्रदेश में शुरू किया गया है। जिसमे महिलाओ को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 1 लाख रुपए तक का ऋण बिना किसी कोलेटरल सिक्योरिटी पर दिया जाता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके।

Leave a Comment