मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 : एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता व लाभ

जैसे की आप सब जानते है हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों की मेहनत और लगन  को सम्मानित करने के लिए Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana आरंभ की गई है। भारत मे कई वर्षो से लगातार खेती मे हो रहे नुकसान को दखते हुए सरकार इस योजना के तहत किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करेगी। इस योजना के माध्यम से जो किसान खेती करने मे नई तकनिकी  प्रयोग जैसे कम पानी मे खेती ,जैविक व प्राकृतीक खेती ,टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए जिला स्तर पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

किसानों की वजह से हमे अनाज मिलता है लेकिन उनकी स्थिति फिर भी ख़राब है और उन्हें मेहनत का भी सही सम्मान नहीं मिलता। इस योजना के अंतर्गत किसान आधुनिक तरीके से खेती करने वाले किसान बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे । आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी विस्तार मे बताएंगे। अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़िए।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana

यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए शुरू की गई है ताकि किसान खेती करने मे बेहतर प्रदर्शन कर सके। मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के माध्यम से किसानों को पहले पुरस्कार के रूप मे एक किसान को 5 लाख रु ,दूसरे पुरस्कार के रूप मे 2  किसानों को 3 लाख रु और तीसरे पुरस्कार मे 5 किसानों को 1 -1  लाख रु प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के 4  किसानों को 50 -50 हज़ार रु पुरस्कार के रूप मे दिए जाएंगे। जिससे किसानों की आय मे बढ़ोतरी होगी और वह आधुनिक तकनीकों  का प्रयोग करके खेती करने के लिए प्रेरित होंगे।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत हरियाणा सरकार किसानों को 70 से 75 लाख रु पुरस्कार के रूप मे देगी। इस योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार उन किसानो को दिया जाएगा जिनके पास 10 एकड़ कृषि भूमि है ,दूसरा पुरस्कार उनको दिया जाएगा जिनके पास 5 से 10 एकड़  भूमि है और तीसरा पुरस्कार उनको दिया जाएगा जिनके पास 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। बंजर जमीन वाले किसानों को सहायता के लिए कोई भी राशि नहीं प्रदान की जाएगी।

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना Key Highlight

योजना का नाम                                                     मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
शुरू की गई                                                         हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थी                                                                राज्य के किसान  
उदेश्य                                                                  किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित करना  
प्रथम पुरस्कार राशि                                                 5,00,000 रु
तीसरे पुरस्कार राशि                                                 1,00,000 रु
साल                                                                        2023 
राज्य                                                                     हरियाणा
आवेदन प्रक्रिया                                                        ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://agriharyana.org/

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Objective (उदेश्य)

इस योजना का मुख्य उदेश्य किसानों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित करके खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और राज्य के किसान खेती मे नई-नई तकनीकों को अपनाने से नहीं डरेंगे । मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के माध्यम से नई विधियों जैसे -पानी की बचत ,जैविक खेती ,टिकाऊ कृषि आदि के लिए अच्छा प्रदर्शन हो सकेगा।

किसानों का खेती मे एक अहम रोल है लेकिन किसानों को स्थिति फिर भी बहुत ख़राब है और उनकी मेहनत को सम्मान भी नहीं मिलता है। इसी समस्या को दखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को राशि प्रदान की जाएगी,जिससे किसान खेती करने के लिए प्रेरित होंगे। Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के माध्यम से किसान को दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी के खाते मे जाएगी और जिससे खेती मे अधिक से अधिक नई -नई तकनीकों का प्रयोग करके खेती  कर सकेंगे |

Haryana Sujal Yojana 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लाभ और विशेषताए

  • हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी ताकि वह खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
  • Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana  के तहत उन किसानों सम्मानित किया जाएगा जो खेती के लिए नई -नई तकनीकों का इस्तेमाल करते है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य मे जैविक खेती को बढ़ाया जाएगा ,जिससे किसान खेती करने के लिए प्रेरित होंगे।
  • मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार मे 1 किसान को 500000 रु और दूसरे पुरस्कार मे 2 किसानों को 3 -3 लाख रु दिए जाएंगे।
  • किसान सम्मान योजना के तहत तीसरे पुरस्कार मे 5 किसानों को सरकार द्वारा 3 -3 लाख रु और चतुर्थ पुरस्कार मे 50 -50 हज़ार रु दिए जाएंगे।
  • प्रगतिशील योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 70 से 75 लाख रु प्रदान किए जाएंगे और बंजर ज़मीन वाले किसानों को कोई पुरस्कार नहीं प्राप्त होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा नए पदार्थो का इस्तेमाल होगा जिससे मिट्टी की क्षमता भी बढ़ेगी।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाला हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार उन किसानों को ही दिया जाएगा जिनके पास 10 एकड़ से अधिक कृषि ज़मीन है।
  • दूसरे पुरस्कार के लिए किसानों के पास 5 -10 एकड़ कृषि भूमि ज़रूरी है और तीसरे पुरस्कार के लिए 5 एकड़ भूमि अनिवार्य है।
  • जिन किसानों के पास बंजर ज़मीन है उन्हें Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत  पात्र नहीं माना जाएगा।
  • जो किसान नई – नई पदार्थो का इस्तेमाल करके खेती करेंगे उन्हें इस योजना का पात्र माना जाएगा।

चारा बिजाई योजना 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • ज़मीन से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • कृषि क्रेडिट कार्ड

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया

  • अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो आवेदक किसान को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर के तहत अप्लाई फॉर एग्रीकल्चर स्कीम के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • Mukhyamantri Pragtisheel Kisan Samman Yojana | मुख्‍यमंत्री प्रगतिशील किसान  सम्‍मान योजना जल्दि करें ऑनलाइन आवेदन
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक सूचि खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने व्यू के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • आप जैसे ही व्यू के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने योजना से जुड़ी सभी जानकारी खुल कर आ जाएगी।
  • सारी जानकारी को पढ़ लेना है और I Agreed ,I Have read all the term and condition related to scheme के आगे टिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Click Here for Registration पर क्लिक करना होगा और जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही एक न्यू पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको किसी एक ऑप्शन मे मांगी गई डिटेल दर्ज करके  सर्च रिकॉर्ड के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने रिकॉर्ड खुल जाएगा और फिर आप Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा और उसमे पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
  • अब आप से मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • आप इस योजना के तहत इस तरह आवेदन कर  सकते है।

Leave a Comment