Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana: मुख्यमंत्री मधु विकास योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। साथ ही इस योजना के माध्यम से लाभार्थी अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सकेंगे। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार नागरिक है और मधुमक्खी पालन कर लाखों रुपए कमाना चाहते हैं, तो आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने जा रहें हैं। योजना की सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana
शहद के व्यवसाय को बढ़ावा देने एक लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को हाल ही में शुरू किया गया हैं। इस योजना के जरिए बागवानी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण स्तर पर विभिन्न शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से घरों में देसी मधुमक्खी पालने वाले को प्रति छत्ता 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसके आलावा मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत मधुमक्खी पालन करने वाले लाभार्थी को 50 मधुमक्खी बॉक्सों या यूनिट तक बागवानी विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु 80% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी ज़रूरी सामग्री उपकरणों पर प्रति एक सेट पर 20,000 रुपए प्रति इकाई लागत पर 80% अर्थात 16,000 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana |
संबंधित विभाग | बागवानी विभाग |
शुरू की गई | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार नागरिक |
उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को बागानों में मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित करना |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
हिमाचल प्रदेश | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eudyan.hp.gov.in/ |
Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana का उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ये एक अहम योजना हैं जिसके माध्यम से शहद के व्यवसायिक उत्पादन में क्रांति लायी हैं। Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana के अंतर्गत 10 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को बागानों में मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित करना है। ताकि प्रदेश के सभी युवाओ को स्वरोजगार के साथ साथ 80% सब्सिडी का लाभ प्राप्त हो सके। अब इस योजना का लाभ प्राप्त कर ग्रामीण इलाकों में समृद्धि लाई जाएगी। इसके अलावा उत्पादित होने वाले शहद को अन्य राज्य में बेचकर बड़ी रकम हासिल की जा सकेगी। जिससे किसान परिवारों की आमदनी भी दुगनी होगी।
योजना के तहत हर ब्लॉक में शिविरों का किया जाएगा आयोजन
प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के हर ब्लॉक मुख्यालय पर मधु विकास योजना के अंतर्गत विभाग की ओर से एक-एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मधुमक्खी पालन और योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण शिविर के तहत लाभार्थी को ट्रेनिंग भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। विभाग की ओर से दी जाने वाली ट्रेनिंग साल में एक बार 5 दिनों के लिए होगी।
1500 मीट्रिक टन शहर का हो रहा उत्पादन
प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ गांव स्तर पर ही हिमाचल प्रदेश के सैकड़ो बेरोजगार नौजवानों को दिया जा रहा हैं। वर्तमान समय में प्रतिवर्ष 1500 मीट्रिक टन शहर का उत्पादन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा शहद उत्पादन को बढ़ाकर दुगना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आपको बता दें की मधुमक्खी के डिब्बे रखने के उपरांत मधुमक्खियां एक से दो माह के भीतर ही शहद तैयार कर देती है मार्केट में शहद की इतनी अधिक मांग है कि आपको बाजार में बेचने की बजाय घर पर ही आसानी से बिक्री हो जाती है।
मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana की शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई हैं।
- इस योजना को राज्य के बेरोजगार युवा किसानों को मधुमक्खी पालन में उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।
- साथ ही मधुमक्खियां के 50 बॉक्सो के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 80% की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के घरों में ही मधुमक्खी पालने वाले लोग भी प्रति छत्ता 1000 रुपए का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री मधु विकास योजना का लाभ बेरोजगार नागरिको को दिया जा रहा हैं।
- मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत क्षेत्र की कार्य स्थापित करने के लिए परियोजना की लागत का 100% मधुमक्खी वनस्पतियों के रोपण के लिए भी प्रदान किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के घरों में ही मधुमक्खी पालने वाले लोग भी प्रति छत्ता 1000 रुपए का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- Mukhymantri Madhu Vikas Yojana राज्य में स्वरोजगार को अपनाने के लिए बेरोजगार युवाओं को बागानों में मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- हिमाचल प्रदेश में शहद का कारोबार लगभग 5 करोड़ रुपए से अधिक का है।
- यदि किसान या बागवान इस योजना के तहत 300 मधुमक्खियों के बॉक्स को तैयार करता है तो उसे सरकार द्वारा 3 लाख रुपए की उत्पादन राशि दी जाएगी।
- जिससे बेरोजगार युवा भी बीकीपिंग को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकेगे।
डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना
Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana 2023 के लिए पात्रता
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
- साथ ही राज्य के बेरोजगार युवा, किसान और बागवान इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
- इसके अलावा घरों में देसी मधुमक्खी पालने वाले भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स
मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- मधुमक्खी के डिब्बे रखने के स्थल की फोटो
Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वहां आपको आपको Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अगले पेज पर आपको State Schemes के सेक्शन में Mukhymantri Madhu Vikas Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- जिसमें आपको फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना हैं।
- फिर आपको आधार कार्ड, पहचान पत्र, मधुमक्खी के डिब्बे रखने के स्थल की फोटो आदि को अपलोड करना हैं।
- इसके बाद आपको बागवानी विभाग द्वारा जारी किया गया प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी अपलोड करना हैं।
- अंत में आपको आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- आपकी मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत इस प्रकार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आपको अपने स्थानीय बागवानी विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क करना हैं।
- बहुत कम समय में ही आपको इस योजना का लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा।
मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- आपको सबसे पहले अपने नजदीकी कल्याण विभाग कार्यालय में जाना हैं।
- वहां आपको आपको मधु विकास योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु फॉर्म प्राप्त करना हैं।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना हैं।
- आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना हैं।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना हैं।
- जहां से अपने प्राप्त किया था।
- अब आपके आवेदन फार्म का सत्यापन किया जाएगा
- सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana FAQs
मुख्यमंत्री मधु विकास योजना को हिमाचल प्रदेश में शुरू किया गया है।
Mukhyamantri Madhu Vikas Yojana के अंतर्गत लाभार्थी को 80% की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 1500 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन होता है।
मुख्यमंत्री मधु विकास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में मधुमक्खी पालनपुर और मधुमक्खी उत्पादों के उत्पादन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।