Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana – समाज में लड़कियों के लिए भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जाने लगा था। और भेदभावपूर्ण रवैया में जो कमी रही उसको मुगलो ने पूरा कर दिया ,इसके बाद तो भारतीय समाज में महिलाओ के लिए 21 वी सदी में भी भेदभाव बरक़रार है। इसी कारण लड़कियों को मार देना ,पढ़ने के लायक ना समकझना या हत्या करना जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगी और आजकल जगह – जगह यह सूचना मिलती रहती है। उत्तर प्रदेश भी इस मामले में पूरी तरह शामिल है इस परिवेश में महिलाओ के जीवन को सरल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़िए , इसमें आपको Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का उद्देश्य , लाभ ,पात्रता तथा बालिकाओ को सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि आदि की की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में उपलब्ध है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana (MKSY)
इण्डिया डिस्क्रिमिनेशन रिपोर्ट 2022 में भी इस बात की पुष्टि की गई है की महिलाओ को रोज़गार के मामले में भी भेदभाव ही झेलना पड़ता है। इसीलिए लड़कियों के जीवन को सरल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बालिकाओ को सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी और साथ ही साथ विकास के लिए नए अवसर भी प्रदान किये जायेंगे। तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना महिलाओ एवं बाल विकास विभाग के तहत चलाई जाएगी। झटपट बिजली कनेक्शन योजना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओ एवं बाल विकास के तहत चलाई गई मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से बालिकाओ को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक 15,000 रूपये पेंशन दी जाएगी। सरकार द्वारा यह पेंशन बालिकाओ को 6 किस्तों में प्रदान की जाएगी इससे जहा एक तरफ कन्यापूर्ण हत्या और बालविवाह जैसी कुरूतियो को रोकथाम मिलेगी वही दूसरी और बालिकाओ को उच्च शिक्षा , बेरोज़गार की और बढ़ने का मौका मिलेगा। इससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बल मिलेगा। तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका के परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। तभी इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा MKSY के लिए 1200 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से लड़कियों के लिए लोगो की नकारात्मक सोच को भी दूर किया जा सकता है।
निःशुल्क मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
उद्देश्य | बालिकाओ के लिए उच्च शिक्षा प्रदान करना और उनके जीवन को सरल बनाना |
सरकार द्वारा निर्धारित बजट | 1200 |
आर्थिक सहायता | 15,000 रूपये |
क़िस्त | 6 क़िस्त |
योजना का प्रकार | सरकारी योजना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश की बालिकाएं |
आवेदन | Online /Offline |
ऑफिसियल वेबसाइट | mksy.up.gov.in |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओ के प्रीति मतभेद ना करना एवं उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है। और बदलते समय के साथ – साथ लोगो की नकारात्मक सोच में परिवर्तन लाना है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना योजना के तहत भ्रूणहत्या को रोकथाम मिलेगी और बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी। समाज में यह योजना लड़कियों के जीवन को सरल एवं बेहतर बनाने में बहुत ही सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से लड़किया सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी और उन्हें समय – समय पर प्रोत्साहन मिलेगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लड़कियों को दी जाने वाली किस्ते
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana को 6 अलग – अलग स्तर पर लागू किया गया है। इस योजना के माध्यम से 15000 रूपये की धनराशि को 6 किस्तों में विभाजित किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से दी जाने वाली क़िस्त इस प्रकार है। जो हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बता रहे है।
क़िस्त | समय | लाभ कब दिया जायेगा | रूपये |
पहली क़िस्त | नवजात बालिका | बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद हुआ है तब बालिका के जन्म से 6 महीने तक पहली क़िस्त के लिए आवेदन करना होगा | 2,000 रूपये -/ |
दूसरी क़िस्त | टीकाकरण | बालिका के जन्म से 1 वर्ष तक उसके टीकाकरण के समय | 1,000 रूपये -/ |
तीसरी क़िस्त | कक्षा 1 में प्रवेश | बालिका का दाखिला ( Admission ) कक्षा 1 में होने पर | 2,000 रूपये -/ |
चौथी क़िस्त | कक्षा 6 में प्रवेश | बालिका का दाखिला ( Admission ) कक्षा 6 में होने पर | 2,000 रूपये -/ |
पांचवी क़िस्त | कक्षा 9 में प्रवेश | बालिका का दाखिला ( Admission )कक्षा 9 में होने पर | 3,000 रूपये -/ |
छठी क़िस्त | कक्षा 12 के बाद | जब बालिका कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद ग्रेजुएशन करे या 2 साल का कोई कोर्स करे | 5,000 रूपये -/ |
यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना

Benefits and Features of Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana
- mksy योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गयी है।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओ एवं बालिकाओ का जीवन सरल बनेगा।
- समाज में लड़कियों के प्रति मतभेद करने में मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना के माध्यम से लोगो की नकारात्मक सोच में परिवर्तन होगा।
- इस योजना के माध्यम से बालिकाओ का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- MKSY के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि एक साथ ना देकर 6 किस्तों में उपलब्ध की जाएगी।
- Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana योजना का लाभ अनाथ बालिकाओ को भी दिया जायेगा।
- इस योजना का लाभ एक परिवार में दो लड़किया है तब भी दिया जायेगा और यदि गर्भ के दौरान तीसरी भी लड़की पैदा होती तो भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
- इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि को माता – पिता के बैंक खाते में दिया जायेगा।
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका के परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 रूपये या इससे कम होनी चाहिए लेकिन 3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जायेगा।
MKSY के महत्वपूर्ण बिंदु
- इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 12,00 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
- mksy के माध्यम से सरकार द्वारा 15,000 रूपये देकर सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के नागरिको को दिया जायेगा।
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ उन लड़कियों को दिया जायेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 या इससे कम होगी।
- इस योजना के तहत एक परिवार में दो लड़कियों को ही पात्र मन जायेगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता
- लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार की एक साल की आय 3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के तहत लाभ उनको दिया जायेगा जिनकी दो लड़कियाँ होंगे।
- यदि किसी ने अनाथ बच्चियों को गोद लिया है तो भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से एक परिवार में दो जुड़वाँ बेटियाँ है तो उन्हें अलग – अलग लाभ दिया जायेगा।
- अगर एक परिवार में दो लड़के है तो उस परिवार को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- लाभार्थी का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज ( Important Documents )
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- कन्या जन्म प्रमाण पत्र
- यदि गोद ली है तो उसका प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नम्बर
- बैंक खाता
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Online Process
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर क्लिक करना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करते है आपके सामने एक होम पेज खुलकर आ जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको नागरिक सेवा पोर्टल ( Citizen Service Portal ) लिखा हुआ दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा।
- इसमें आपको में सहमत हूँ लिखा हुआ दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया फार्म खुलकर आ जायेगा।

- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज करना होगा। जैसे – आपका नाम, जिला ,राज्य ,आधार नम्बर , ईमेल ,आईडी आदि सभी जानकारी को सही – सही भरना है।
- अब आपके नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा। उसे आपको फार्म में भरना है।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन फार्म पूरा हो जायेगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको यूजर आईडी प्राप्त हो जाएगी।
- इससे आपको MKSY Portal लॉगिन करना होगा।

- लॉगिन करने के लिए इसमें आपको आईडी और पासवर्ड डालना होगा। अब आपका यह लॉगिन हो जायेगा।
- लॉगिन होने के बाद आपके सामने एक पंजीकरण फार्म खुल जायेगा।
- इसमें आपको अपनी बेटी के सम्बंधित सभी जानकारी को दर्ज करना होगा। और फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को फार्म के साथ अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सब्मिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपका Online Registration पूरा हो जायेगा।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Offline Process
- सबसे पहले आपको अपने निकट महिला एवं बाल विकास विभाग में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का फार्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको यह फार्म ध्यानपूर्वक पढ़कर सही – सही भरना होगा।
- इस फार्म में पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज कर दीजिये।
- इसके बाद आप अपने सभी दस्तावेजों को फार्म के साथ लगा दीजिये।
- आप अपने पूरे फार्म को अच्छे से जांच करले ताकि उसमे कोई गलती न हो।
- अब आप इस फार्म को संबधित अधिकारी के पास कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आपका ऑफलाइन रजिस्ट्रशन पूरा हो जायेगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के कुछ समय बाद आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ आके बैंक खाते में दे दिया जायेगा।
FAQ’s
Ans – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा शुरू की गई है।
Ans – कन्या सुमंगला योजना का लाभ अलग – अलग स्तर पर ६ श्रेणियों ( क़िस्त ) में दिया जायेगा।
Ans – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से लड़कियों या कन्याओ को उनके जन्म से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक सरकार द्वारा 15000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
Ans – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को इस समय उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है लेकिन अन्य राज्यों में भी इसी तरह की कोई ना कोई योजना ज़रूर चलायी जा रही होगी।