मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 : 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा

Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana:  के तहत राज्य की महिलाओ को सुविधा प्रदान की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं को 450 रुपए में एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। जो कि साल में सिर्फ 12 सिलेंडर ही 450 रुपए मिलेंगे। साथ ही राज्य की बहनों व  महिलाओ को सस्ता सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा हैं। अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही इस योजना की सभी जानकारी को विस्तार से जानना चाहते  हैं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana की सभी जानकारी जैसे – योजना का लाभ, उद्देश्य , विशेषताएं, पात्रता एवं दस्तावेज आदि की सभी जानकारी को विस्तार से प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना

Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत  राज्य की महिलाओ को हर महीने सिर्फ 450 रुपये में एक एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।  साथ ही साथ महिलाओं के खातों में सब्सिडी भी भेजी जाएगी। ताकि उन्हें बढ़ती महगांई से बचाया जा सके। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ महिलाओ को  1 सितंबर के बाद से मिलना शुरू हो जाएगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थति पहले से अच्छी बन सकेगी। इसके अलावा MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के तहत सिलेंडर उन्हीं महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे, जिन्होंने Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत सिलेंडर लिया है। साथ ही हर महीने एक सिलेंडर रिफिल करने पर महिलाओं को सब्सिडी मिलेगी।

सीएम राइज योजना

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana             
लाभार्थी    राज्य की महिलाएं   
उद्देश्य     महिलाओं को 450 में गैस रिफिल उपलब्ध कराना   
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा   
लाभ         प्रति सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी राशि   
राज्य        मध्य प्रदेश   
साल  2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट             https://cmladlibahna.mp.gov.in/  

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana का उद्देश्य

दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की  पिछले महीने ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एक अहम योजना को शुरू करने की घोषणा की गई हैं।  जिसका नाम MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana हैं।  प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना  शुरू करने का  मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओ को सस्ती दर पर (LPG cylinder) प्रदान करना है। क्योकि गरीब नागरिको की आर्थिक स्थति खराब होने के कारण उनेह काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं परन्तु अब महिलाओ की आर्थिक स्थति में सुधार करते हुए मध्य प्रदेश की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा हैं  साथ ही उनेह  गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी  भी दी जाएगी ताकि उज्जवल और लाडली बहनों को सस्ती दर में गैस की सुविधा मिल सके। और वह आसानी से अपना जीवन यापन कर सकेगी।

 एमपी लॉन्च पैड योजना

रसोई गैस सब्सिडी की गणना कैसे की जाएगी।

दोस्तों हम आपको बता दें की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत घरेलू गैस कनेक्शन धारी और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाडली बहनों का आईडी और डाटा ऑयल कंपनी को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही गैस रिफिल प्राप्त उपभोक्ताओं को 450 रुपए में उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडी की गणना विभाग द्वारा की जाएगी। इसके  बाद कुल राशि का भुगतान विभाग द्वारा संबंधित ऑयल कंपनी के बैंक खाते में किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारी और लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंचायत लाडली बहनों के द्वारा रिफिल प्राप्त करने पर अनुदान की राशि का भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खातों में किया जाएगा। सरल बिजली माफी योजना 

उज्ज्वला योजना की लाभार्थी और लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं के आधार कार्ड नंबर मैच होने पर महिलाएं पात्र हो जाएगी। जिन्हें अगले 15 दिनों में चिन्हित किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार इस योजना में हर साल लगभग 1200 करोड़ रुपए खर्च करेगी यानी मध्य प्रदेश सरकार पर हर साल 1200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया हैं।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की महिलाओं को आधी से भी कम कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) प्रदान करेगी।
  • साथ ही मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सब्सिडी योजना का लाभ उन लाडली बहनों को मिलेगा जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है।
  • राज्य की महिलाओ को इस योजना के तहत केवल 450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा का लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा राज्य की पात्र महिलाओ को हर महीने एक सिलेंडर रिफिल करने पर 300 रुपए की सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • जो की सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करके महिलाए आसानी से अपना जीवन यापन कर सकेगी। और ईंधन जलाने वाले धुँए से भी मुक्ति पा सकेगी।
  • जिसके लिए लाडली बहना पोर्टल पर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • हर साल इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
  • राज्य सरकार की ओर से पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी 25 सितंबर 2023 से पोर्टल पर जारी की जाएगी।
  • अब बिना किसी समस्या के महिलाएं एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग कर सकेगी।
  • हितग्राहियों की पहचान का कार्य सभी ऑयल कंपनी से प्राप्त डाटा के आधार पर शासन द्वारा किया जाएगा।

ग्रामीण कामगार सेतु योजना

Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana की पात्रता

  • लाभार्थी राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • साथ ही राज्य की वह सब महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी जिनका रजिस्ट्रेशन उज्जवला योजना के तहत हुआ है।
  • इस योजना का लाभ मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की हितग्राही महिलाएं प्राप्त कर सकेंगी।
  • जिन महिलाओ के नाम पर गैस सिलेंडर का कनेक्शन है। वह सभी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

फ्री लैपटॉप योजना

लाडली बहना गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन
  • कंजूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

 डिजिटल युवा अभियान 

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

दोस्तों यदि आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना के अंतर्गत आवेदन  करना होगा, गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं। साथ ही उन सभी जगह पर गैस सिलेंडर के लिए आवेदन किया जा सकता है जिन जगहों से महिलाओं ने लाडली बहना योजना का फॉर्म भरा था। वहां जाकर आपको अपने गैस सिलेंडर कनेक्शन, बैंक खाता, आधार कार्ड आदि की जानकारी जमा करनी होगी। इसके बाद आपका मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत आवेदन कर दिया जाएगा। और आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana FAQs

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को किसके द्वारा शुरू किया है ?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया है।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कितने रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा?

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के अंतर्गत महिलाओं को केवल 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत कितने रुपए की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा?

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

Mukhymantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के लिए कौन पात्र होगा?

Mukhymantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के लिए लाडली बहन योजना की हितग्राही महिलाएं और प्रधानमंत्री युवा योजना की हितग्राही महिलाएं पात्र होगी। इसके अलावा राज्य की वह सभी महिलाएं पात्र होगी जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है।

Leave a Comment