मध्यप्रदेश बलराम तालाब योजना ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन फॉर्म | MP Balram Talab Yojana 

MP Balram Talab Yojana: मध्यप्रदेश बलराम तालाब योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य में जितने भी किसान नागरिक है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जायेगा। साथ ही  कृषि काम करने के लिए खेतो में पानी की व्यवस्था के लिए योजना को जारी किया है। यदि  आप भी कृषक है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको योजना से सम्बंधित सभी जानकारी देने जा रहें हैं।  योजना से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

MP Balram Talab Yojana

मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना

MP Balram Talab Yojana

इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत में तालाब एवं नहर के निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है।साथ  ही आर्थिक से निम्न श्रेणी के किसानों को तालाब/नहर निर्माण के लिए 75% तक अनुदान प्रदान किया जाता है जो कि अधिकतम 100000 तक है। अगर तालाब/नहर निर्माण में 100000 से अधिक का खर्चा आता है, तो उस खर्चे को किसान द्वारा खुद वहन किया जाएगा। सामान्य वर्ग से आने वाले किसानो को तालाब निर्माण के लिए 40 फीसदी तक का अधिकतम अनुदान प्रदान किया जायेगा जो की अधिकतम 80000 रुपए तक होगा। इसके आलावा आर्थिक रूप से निम्न श्रेणी से आने वाले किसानो को सरकार द्वारा तालाब निर्माण के लिए 75 फीसदी का अनुदान प्रदान किया जायेगा जो की अधिकतम 1 लाख रुपए तक का होगा।

 डिजिटल युवा अभियान

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम        Balram Talab Yojana
लाभार्थी    राज्य के किसान  
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा  
उद्देश्य     तालाब निर्माण करवाकर सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करना  
योजना का प्रकारराज्य स्तरीय योजना  
साल         2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dbt.mpdage.org/

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना

MP Balram Talab Yojana का  उद्देश्य

देश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने एवं उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय – समय पर विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहें हैं। ताकि किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके. ऐसी ही एक योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई हैं। जिसका नाम मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना हैं।  प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सूखा पड़ने या कम वर्षा होने पर किसानों के सामने सिंचाई करते समय पानी  की आने वाली समस्या का समाधान करना है। साथ ही किसानों को मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के माध्यम से अपने खेत में तालाब निर्माण उपलब्ध कराना हैं। मध्य प्रदेश सरल बिजली माफी

इसके अलावा तालाबों में बारिश के पानी को इकट्ठा किया जा सकेगा।  ताकि सूखा पड़ने या कम वर्षा के समय जरूरत पड़ने पर किसान इकट्ठे पानी का उपयोग खेती की सिंचाई करने में कर सके।साथ ही उनकी खेती को उचित मात्रा में पानी मिल सकेगा। जिससे खेती की पैदावार अच्छी होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।  जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में ‌ खेती के स्तर में एक बेहतर सुधार आएगा।

सीएम राइज योजना 

Balram Talab Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • एमपी बलराम तालाब योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई हैं।
  • इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को‌ कृषि कार्य के लिए तालाब निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है।
  • अब किसान पानी बचाकर जरूरत पड़ने पर अपने खेतो में पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • प्रदेश सरकार द्वारा MP Balram Talab Yojana  का लाभ राज्य के सभी श्रेणी के किसानों को प्रदान किया जाता है।
  • MP Balram Talab Yojana 2023 के माध्यम से किसानों की सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध होंगे।
  • साथ ही इस योजना के तहत निर्मित तालाबों में वर्षा के पानी को इकट्ठा किया जा सकेगा जो  राज्य के किसानों को कम वर्षा या सुखा पड़ने पर सिंचाई करते समय काम आएगा।
  • जिससे उपज में गुणवत्ता आएगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
  • योजना के जरिये उपज बढ़ने से किसानो की आय में भी वृद्धि हो सकेगी।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

MP Balram Talab Yojana  के तहत पात्रता

  • प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
  • किसान के पास तालाब बनवाने के लिए अनुदान प्राप्त करने हेतु अपनी खुद की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। लीज पर ली गई कृषि भूमि पर तलाब बनवाने के लिए इस योजना के तहत अनुदान प्रदान नहीं किया जाता है।
  • प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्ग से संबंध रखने वाले किसान MP Balram Talab Yojana  के तहत आवेदन करने के पात्र है।

 एमपी लॉन्च पैड योजना 

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास
  • आय प्रमाण पत्र
  • फोटो
  • आदि।

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश की किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की Official Website पर जाना हैं।
  • वहां आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
Home Page
  • आपको  होमपेज पर  अनुदान हेतु आवेदन करें (2022-23) के सेक्शन के अंतर्गत Through Bio-Metric मे जाना है। जहां आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
  • जिसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे- जिला, ब्लॉक, ग्राम लिंग, कृषक, वर्ग, जोत, श्रेणी, कृषि यंत्र, योजना, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर देना है।
  • फिर आपको टर्म एवं कंडीशन पर टिक करना है।
  • इसमें अन्य जानकारी जैसे  बैंक का चयन, डीडी दिनांक, डीडी नंबर दर्ज करना है और डीडी पत्र, जाति पत्र एवं खसरा पत्र को अपलोड करना है।
Form
  • फिर आपको डिवाइस टाइप में से किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करके Capture Finger के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • आप इस प्रकार से किसान बायोमेट्रिक के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।

FAQs

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना क्या है ?

इस योजना के माध्यम से किसान भाइयों के खेतो में एक हिस्से को तालाब में बदल दिया जायेगा और बारिश होने पर बारिश का पानी वह इक्कठा करा जायेगा ताकि जरूरत पड़ने पर पानी का उपयोग किया जा सके।

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के मुख्य बिंदु क्या है ?

किसानो को तालाब निर्माण के लिए 40 फीसदी तक का अधिकतम अनुदान प्रदान किया जायेगा जो की अधिकतम 80000 रुपए तक होगा।

Leave a Comment