MP Akanksha Yojana: आकांक्षा योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जैसे – IIT, JEE, NEET, AIIMS और CAT आदि की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री में कोचिंग करवाई जाएगी। ताकि बेहतर शिक्षा प्राप्त कर राज्य के युवा अपना भविष्य उजागर कर सके। यदि आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई MP Akanksha Yojana की सभी जानकारी को विस्तार से जानना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के द्वारा योजना की सभी जानकारी को सरल शब्दों में दे रहें हैं। योजना की सभी जानकारी को विस्तार से जान्ने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

MP Akanksha Yojana
शिक्षा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं का उन्नति प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षा योजना को शुरू किया गया हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से अनुसचित जनजाति के छात्रों को मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी। जो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे है वह इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके बिना किसी खर्चे के लाखों रुपए की पढ़ाई फ्री में कर सकते है। शिक्षा हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा आकांक्षा योजना को शुरू किया गया हैं। इसके अलावा राज्य के प्रत्येक कोचिंग सेंटर पर इंजीनियरिंग हेतु 100 छात्रों को एवं मेडिकल हेतु 50 एवं क्लेट हेतु 50 यानी कि कुल मिलाकर 200 विद्यार्थियों को कोचिंग प्रदान की जाएगी।
मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | MP Akansha Yojana |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभ | छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के SC/ST छात्र |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विभाग | जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.tribal.mp.gov.in/CMS |
साल | 2023 |
राज्य | मध्यप्रदेश |
MP Akanksha Yojana का उद्देश्य
जैसा की आप सभी जानते हैं की शिक्षा हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। ताकि शिक्षा में व्रद्धि होती रहें। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में Akanksha Yojana की शुरुआत की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके आलावा मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, जे.ई.ई, नीट, एम्स और क्लेट की पढ़ाई करने के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, और ग्लेशियर कोचिंग सेंटर को चुना गया है। जहाँ अनुसूचित जाति के छात्र अपने अनुसार किसी भी विषय का चयन कर सकते है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करके उनका भविष्य उत्तम बनाना है। ताकि शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी हो।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
आकांक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं
- कोचिंग की सुविधा
- आवास की सुविधा
- कक्षा 11वीं और 12वीं में शिक्षण की सुविधा
MP Akansha Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- Akanksha Yojana की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई हैं।
- आकांक्षा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए पहले विद्यार्थियों को एक टेस्ट पास करना होगा जिसके बाद मेरिट के आधार पर उनका चयन किया जाएगा।
- यदि किसी कारण छात्र का नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आता है तो वह कोचिंग की सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेगा।
- 10वीं कक्षा में सर्वनिम्न 60% मार्क्स लाने वाले अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
- योजना में चयन होने के बाद छात्र को कोचिंग की सुविधा लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- Akanksha Yojana के तहत विद्यार्थियों को बिल्कुल फ्री कोचिंग का लाभ दिया जाएगा।
- राज्य की जो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
- राष्टीय स्तर की परीक्षा के लिए मेधावी छात्र फ्री में कोचिंग का लाभ प्राप्त कर परीक्षा के लिए तैयारी कर सकेंगे। जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सकेगा।
- प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में इस योजना के माध्यम से शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी।
- जिसका लाभ राज्य गरीब छात्रो को दिया जाएगा
मध्य प्रदेश सरल बिजली माफी योजना
मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना के लिए पात्रता
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षा योजना का लाभ केवल राज्य के निवासी को ही दिया जाएगा।
- लाभार्थी अनुसूचित जनजाति से होना चाहिए।
- इसके अलावा कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र योजना के लिए पात्र होंगे।
- लाभार्थी छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से कम होनी चाहिए।
- छात्र के कक्षा 10वीं में कम से कम 60% मार्क्स होना आवश्यक है।
MP Akansha Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मूल निवास
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
Registration Process for Akanksha Yojana Madhya Pradesh
- आपको सबसे पहले जनजाति कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- अब आपको MPTAAS के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- फिर आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना हैं।
- सभी जानकारी जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना हैं।
- अंत में आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- आप इस प्रकार आकांक्षा योजना के लिए जनजाति कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे।
MP Akanksha Yojana तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले जनजाति विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- इसमें आपको MPTAASC के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको इस पेज नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- फिर आपके सामने हितग्राही पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।

- इसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सुरक्षित करें एवं आगे जाये के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- फिर आपको आपको निजी संस्थाओं द्वारा कोचिंग योजना आकांक्षा वर्ष 2023- 24 हेतु आवेदन लिंक पर क्लिक करना हैं।
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- आपकी आकांक्षा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
MP Akansha Yojana FAQs
MP Akansha Yojana के माध्यम से विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ आवास की सुविधा मिलेगी और साथ ही कक्षा 11वीं और 12वीं में शिक्षण की सुविधा भी प्राप्त होगी।
एमपी आकांक्षा योजना का लाभ राज्य के सभी अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को मिलेगा।
आकांक्षा योजना मध्य प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग की योजना है। जिसका लक्ष्य अनुसूचित जनजाति के छात्रों को NEET, AIMS, CLAT की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है।