वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा देश की महिलाओ को सुविधा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं जिसका नाम Mahila Samman Bachat Patra हैं सरकार द्वारा योजना के माध्यम से देश की महिला/लड़की अपना पैसा निवेश कर भविष्य में अच्छा-खासा ब्याज प्राप्त कर सकती है। यदि आप भी एक महिला है और पैसा निवेश करने का सोच रही है, तो उससे पहले आपको महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारें में जानना आवश्यक है। Mahila Samman Bachat Patra Yojana क्या है, इस योजना की सभी जानकारी को प्राप्त करने एक लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया हैं। केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से जो महिलाएं निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग एवं किसान परिवार से जुड़ी हैं, एवं जो महिलाएं आयकर नही देती हैं, उन्हे इसमे जोड़ा जाएगा। साथ ही इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये की बचत पर 7.5% की दर से ब्याज मिलेगा। जिससे महिलाएं 2 साल के लिए लगभग 2,00,000 का निवेश कर सकेंगी। इस जमा राशि की अवधि 2 वर्ष तक होगी। केंद्र सरकार द्वारा Highlights of Mahila Samman Bachat Patra Yojana को मार्च 2023 से मार्च 2025 तक निर्धारित समय चलाया जाएगा। अब इसमें आसानी से कोई भी भारतीय महिला या लड़की अकाउंट खुलवा सकती है। जिसमें जमा किए गए पैसों पर 7.50% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलता है।
Key Highlights Mahila Samman Bachat Patra Yojana
आर्टिकल का नाम | महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 |
लाभार्थी | भारत देश की प्रत्येक महिला/लड़की |
योजना की आरंभ तिथि | 1 फरवरी 2023 |
सालाना ब्याज दर | 7.5 % ब्याज दर |
योजना का लाभ (वर्ष) | केवल 2 वर्ष तक |
योजना की शुरुआत | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा |
योजना का वित्तीय बजट सत्र | 2023-2024 |
योजना का अंतिम वर्ष | सन 2025 तक |
आवेदन करने के लिए लाभार्थी की उम्र | 18 साल या उससे अधिक |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी जारी नहीं है |
महिला सम्मान बचत पत्र का उद्देश्य
जैसा की हम सभी जानते हैं की सरकार द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं। ताकि महिलाओ का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सके। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार ने महिलाओं और लड़कियों को पैसे जमा करने पर बढ़िया ब्याज दर के लिय की हैं इस योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना हैं सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनकी बचत पर फायदा पहुंचाना हैं। जिसके लिए सरकार महिलाओं की बचत राशि पर उन्हें 7. 5% निश्चित ब्याज देगी। इस योजना में महिलाओं को 2 वर्ष के लिए निवेश करना होगा।साथ ही अब इस योजना के तहत लाभार्थी को किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस FD से ज्यादा ब्याज मिलती है और टैक्स छूट भी. ताकि उनेह किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना
Benefits of Mahila Samman Bachat Patra Yojana
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश करते समय इस योजना की शुरुआत की गई हैं।
- महिला सम्मान बचत योजना का लाभ देश की सभी जरूरतमंद महिलाओ को दिया जाएगा।
- केंद्र सरकार द्वारा देश की महिलाओं को दो साल में 2 लाख रूपये की बचत पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज प्रदान की जाएगी।
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र 2 साल के लिए 7.5 % निश्चित दर पर ब्याज देगा ।
- साथ ही इस योजना में अधिकतम 200000 तक का निवेश की जा सकता हैं
- इसके अलावा महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वतंत्र बनाने के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा ।
महिला सम्मान बचत पत्र में 7.5% ब्याज
केंद्र सरकार द्वारा इस योजना से महिलाओं को अन्य निवेश योजनाओं से अधिक ब्याज मिलेगा। साथ ही पोस्ट ऑफिस के टर्म डिपॉजिट पर 6.6 फ़ीसदी, 2 साल की एफडी पर 6 पॉइंट 8 फ़ीसदी 3 साल के लिए 6 पॉइंट 9 फ़ीसदी और 5 साल के लिए 7 फ़ीसदी ब्याज दर है। जबकि Mahila Samman Bachat Patra के अंतर्गत महिलाओं को 7.5 फीसदी किधर से निश्चित ब्याज मिलेगा। जिसका ब्याज नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पीपीएफ और किसान विकास पत्र से भी अधिक है। हालांकि सुकन्या समृद्धि और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से इसका ब्याज कम है।
महिला सम्मान बचत पत्र से कितना पैसा मिलेगा?
दोस्तों हम आपको इसकी सभी जानकारी नीचे विस्तार से दे रहें हैं –
1000 रुपए जमा करने पर | 2 साल बाद, 1160 रुपए वापस मिलेंगे |
2000 रुपए जमा करने पर | 2 साल बाद, 2320 रुपए वापस मिलेंगे |
3000रुपए जमा करने पर | 2 साल बाद, 3481 रुपए वापस मिलेंगे |
5000 रुपए जमा करने पर | 2 साल बाद, 5801 रुपए वापस मिलेंगे |
10000 रुपए जमा करने पर | 2 साल बाद, 11606 रुपए वापस मिलेंगे |
20000 रुपए जमा करने पर | 2 साल बाद, 23204 रुपए वापस मिलेंगे |
50000 रुपए जमा करने पर | 2 साल बाद, 58011 रुपए वापस मिलेंगे |
1 लाख जमा करने पर | 1 लाख 16 हजार 22 रुपए वापस मिलेंगे |
2 लाख जमा करने पर | 2 लाख 32 हजार 44 रुपए वापस मिलेंगे |
इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना
Mahila Samman Bachat Patra पात्रता मानदंड
- केवल आवेदक महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- आवेदक महिलाओं की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के परिवार की आय 7 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इसके अलावा सभी वर्ग, धर्म, जाति की महिलाएं और लड़कियां पात्र होगी।
- इसमें उन्ही महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनका बैंक खाता प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोला गया है।
हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना
Documents Required for Mahila Samman Bachat Patra Yojana
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की आवेदन प्रक्रिया
यदि आप Mahila Samman Bachat Patra Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें की इस योजना की घोषणा हाल ही में वित्त मंत्री द्वारा की गई है। इस्लीय अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा , क्योकि आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गई है। जैसे ही सरकार द्वारा योजना से जुडी किसी भी प्रकार की जानकरी दी जाएगी , तो हम आपको तुरंत अपने आर्टिकल के माध्यम सूचित कर देंगे। ताकि आप आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना (FAQs)
देश की महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए हमारे देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा इस योजना को आरंभ किया। देश की महिला और बालिकाओं को इस योजना के माध्यम से 2 साल तक अपना पैसा इस योजना में निवेश कर सकती है।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना का आरंभ संसद में 1 फरवरी 2023 को हुआ और इस योजना का अंतिम वर्ष 2025 है।