Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ की आर्थिक स्थति में सुधार करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की जा रही हैं। जिसका नाम लाडली बहना योजना हैं राज्य सरकार द्वारा इस योजना का उददेशय महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है ताकि राज्य की महिलाओ को किसी आर्थिक समस्या का सामाना न करना पड़े। यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो हम आपको बता दें की हमारा यह आर्टिकल आपके लिए अहम साबित होगा, क्योकि आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Ladli Behna Yojana की सभी जानकरी सरल शब्दों में दे रहें हैं। इस योजना की सभी जानकारी विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Ladli Behna Yojana
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर योजना की शुरुआत की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। यानी 1 साल में 12000 रुपए और 5 वर्ष में 60 हजार रुपए दिए जा रहें हैं। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभार्थियों को दी जाने वाली सहायता राशि सीधे बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके आलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा adli Behna Yojana के अन्तर्गत एक करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया हैं। लाभार्थी महीलाओ को योजना का लाभ प्राप्ति करने के लिए 20 अगस्त 2023 तक आवेदन करना जरूरी हैं।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Ladli Behna Yojana |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
अधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
आर्थिक सहायता | 1000 रुपए प्रतिमाह, सालाना 12000 रुपए |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
Ladli Behna Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई हैं राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। इसके आलावा राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करने और उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने हेतु योजना क शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेगी।
लाड़ली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना को शुरू किया गया हैं।
- Ladli Behna Yojana के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपए प्रदान किए जाएंगे।
- यानी महिलओं को 1000 रुपए हर महीने वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किये जाएंगे।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य की महिलाएं अपना जीवन यापन आसानी से कर सकेंगी।
- लाडली बहना योजना के कार्यवयन के लिए 5 वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए की राशि पात्र महिलाओं को आवंटित की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत राज्य की 1 करोड़ बहनों को लाभान्वित किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ सभी वर्ग की महिलाओं को दिया जाएगा।
- जिसके तहत राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
Ladli Behna Yojana Form की आवेदन फीस
लाभार्थी महिलाओ को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई फीस तथा शुल्क नहीं देना होगा, क्योकि राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क की गई हैं। आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं। अगर अधिकारी द्वारा आपसे आवेदन के लिए पैसे मांगे जाते हैं तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। जो की टोल फ्री नंबर 181 हैं।
लाडली बहना योजना की Last Date
आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने लिए 25 मार्च 2023 से आवेदन करना होगा, और आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। अंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी जिसके बाद 15 मई 2023 तक आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इसके आलावा हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए 10 जून 2023 से बैंक खातों में राशि का वितरण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ हर महीने की 10 तारीख को दिया जाएगा
MP Ladli Behna Yojana Eligibility (पात्रता)
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को ही दिया जाएगा।
- लाडली बहना योजना का लाभ केवल राज्य की महिला ही प्राप्त कर सकती हैं।
- लाभार्थी महिला विवाहित होनी जरूरी हैं।
- इसके आलावा विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
- लाभार्थी महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी के के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होनी नहीं चाहिए।
मध्य प्रदेश पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना
दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- रजिस्टर मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- समग्र परिवार आईडी
- मूल निवासी प्रणाम पत्र
- जन्म प्रणाम पत्र
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सचिव के पास से आवेदन पत्र ले जाना हैं।
- इसके बाद आपको संपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी हैं।
- फिर आपको इसमें संपूर्ण दस्तावेज अटैच करने हैं।
- अब आपको वह दस्तावेज सचिव के पास जमा करने होंगे ।
- सभी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
FAQ’s Ladli Behna Yojana
लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 को लॉन्च हुई थी
पात्र बहनों को हर महीने की 10 तारीख को धनराशि मिलेगी
लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 है