Himachal Grihini Suvidha Yojana : इस देश में नारी का बहुत महत्व है। हमारी केंद्र और राज्य सरकार नारियों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं का संचालन कर सरकार देश की नारी को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना चाहती है। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना के बारे में बताएंगे जिसका नाम हिमाचल गृहणी सुविधा योजना है। यह योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार हिमाचल की सभी गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करेगी। गैस का चूल्हा इस्तेमाल करने से महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे के धुएं से छुटकारा प्राप्त होगा।
यदि आप हिमाचल प्रदेश राज्य की महिला हैं और गरीब परिवार से है तो आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा Himachal Grihini Suvidha Yojana के बारे में बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Himachal Grihini Suvidha Yojana
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Himachal Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार प्रदेश की गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करेगी जिससे की उन्हें चूल्हे से हो रहे धुएं और सांस की परेशानी से छुटकारा प्राप्त हो सके। आप सभी जानते हैं कि गरीब महिलाएं खाना चूल्हे पर बनाती है क्योंकि उनके पास गैस कनेक्शन लगवाने के लिए पैसे नहीं होते। और उन्हें चूल्हे से हो रहे धुएं से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार उन महिलाओं के लिए एलपीजी कनेक्शन निशुल्क लगवाएगी। और साथ ही सरकार उन्हें गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, गैस पाइप और गैस स्टोव के लिए 1600 रुपये प्रदान करेंगी। सरकार अगले सिलेंडर को भरवाने के लिए भी पैसा प्रदान करेंगी।
महिलाओं को इन सभी चीजो का लाभ उनके नजदीकी गैस एजेंसियों के द्वारा प्राप्त करवाया जाएगा। सरकार महिलाओं को Himachal Grihini Suvidha Yojana के अंतर्गत तीन एल.पी.जी सिलेंडर निशुल्क प्रदान करें। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं प्राप्त हुआ था।
हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के मुख्य विचार
योजना का नाम | Himachal Grihini Suvidha Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
किसके द्वारा पेश की गई | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के द्वारा |
कब शुरू की गई | 2018 में |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश की गरीब घर की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को चूल्हे के धुएं से छुटकारा प्राप्त करवाना |
लाभ | निशुल्क गैस कनेक्शन एवं सिलेंडर |
साल | 2023 |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | आनलाइन/ ऑफ़लाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://food.hp.nic.in/ |
हिमाचल गृहणी सुविधा योजना का उद्देश्य
Himachal Grihini Suvidha Yojana का उद्देश्य महिलाओं को धुएं से मुक्त करना है। प्रदेश की गरीब महिलाएं आज भी चूल्हे पर खाना पकाती है जिसके कारण उन्हें बहुत सारे धुएं का सामना करना पड़ता है। इसी धुएं से मुक्त कराने के लिए सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा प्रदान करेगी और साथ ही निशुल्क सिलेंडर भी प्रदान किए जाएंगे। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और वह सांस की परेशानी से बच सकेंगी।
पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड 2023 कैसे बनाये
Himachal Grihini Suvidha Yojana के लाभ और विशेषताएं
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Himachal Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत की गई है।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार प्रदेश की गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करेगी जिससे की उन्हें चूल्हे से हो रहे धुएं और सांस की परेशानी से छुटकारा प्राप्त हो सके।
- आप सभी जानते हैं कि गरीब महिलाएं खाना चूल्हे पर बनाती है क्योंकि उनके पास गैस कनेक्शन लगवाने के लिए पैसे नहीं होते।
- और उन्हें चूल्हे से हो रहे धुएं से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- इसलिए सरकार उन महिलाओं के लिए एलपीजी कनेक्शन निशुल्क लगवाएगी।
- साथ ही सरकार उन्हें गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, गैस पाइप और गैस स्टोव के लिए 1600 रुपये प्रदान करेंगी।
- सरकार अगले सिलेंडर को भरवाने के लिए भी पैसा प्रदान करेंगी।
- महिलाओं को इन सभी चीजो का लाभ उनके नजदीकी गैस एजेंसियों के द्वारा प्राप्त करवाया जाएगा।
- सरकार महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत तीन एलपीजी सिलेंडर निशुल्क प्रदान करें।
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं प्राप्त हुआ था।
हिमाचल गृहणी सुविधा योजना पात्रता मापदंड
- Grihini Suvidha Yojana का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
- केवल गरीब परिवार की महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Himachal Grihini Suvidha Yojana के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको सिटीजन सर्विसेज के सेक्शन में डाउनलोड फार्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें हिमाचल प्रदेश कि योजनाओं के सेवा फॉर्म होंगे। आपको हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के फॉर्म पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको यह फॉर्म डाउनलोड करना होगा और इसका प्रिंट आउट निकलवाना होगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म को भरना होगा और साथ ही अपना पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र और आदि जैसे दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
हिमाचल गृहणी सुविधा योजना से जुड़े कुछ सवाल एवं जवाब
Ans 1 – यह योजना हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई है।
Ans 2 – इस योजना के लाभार्थी हिमाचल प्रदेश की महिलाएं हैं।
Ans 3 – सरकार Grihini Suvidha Yojana का लाभ गरीब घर की महिलाओं को प्रदान करेगी।
Ans 4 – इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://food.hp.nic.in/ है।