हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ एवं चेक स्टेटस

Haryana Kaushal Rojgar Nigam: आप सभी जानते हैं कि हमारी केंद्र और राज्य सरकार हमारे देश के विकास के लिए विभिन्न योजना एवं पोर्टल की शुरुआत करती है। इन सभी को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के लोगों का विकास होता है। हरियाणा सरकार द्वारा एक ऐसा ही पोर्टल शुरू किया गया है जिसका नाम हरियाणा कौशल रोजगार निगम है। सरकार ने इस पोर्टल को बेरोज़गारों को रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू किया है। राज्य में आउटसोर्सिंग से हो रही भर्तियों में काफी भ्रष्टाचार और ठेकेदारी चल रही है। जिसको कम या खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

यदि आप हरियाणा राज्य के शिक्षित युवा हैं और रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा Haryana Kaushal Rojgar Nigam के बारे में बताएंगे, इस पोर्टल के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की गई है इस पोर्टल को हरियाणा सरकार द्वारा 1 नवंबर 2021 को लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार हरियाणा के बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी। राज्य में अलग अलग विभागों में हो रही आउटसोर्सिंग भर्ती को सरकार अब ऑनलाइन माध्यम से करेगी। राज्य में आउटसोर्सिंग भर्ती में काफी रिश्वतखोरी हो रही है जिसके कारण योग्य लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार सिस्टम में पारदर्शिता लाना चाहती है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी कम होगी और युवाओं को सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में सहायता प्राप्त होगी। यह पोर्टल युवाओं के लिए बहुत लाभदायक होगा।

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य विचार

पोर्टल का नामHaryana Kaushal Rojgar Nigam
किसके द्वारा शुरू की गईहरियाणा सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश किए गईहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
उद्देश्यआउटसोर्सिंग के द्वारा की गई भर्तियों को अब ऑनलाइन माध्यम से करना
राज्यहरियाणा
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
हेल्प लाइन नंबर01722800130
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hkrnl.itiharyana.gov.in/

Haryana Kaushal Rojgar Nigam का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल का उद्देश्य आउटसोर्सिंग भर्ती से होने वाले भ्रष्टाचार और घूसखोरी को रोकना है। इस पोर्टल के माध्यम से अब आउटसोर्सिंग भर्ती की जगह आनलाइन माध्यम से भर्ती की जाएगी। जिससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और योग्य लोगों को भी रोजगार प्रदान होगा। इस पोर्टल के माध्यम से घूसखोरी को भी कम किया जा सकेगा।  हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल से ठेकेदारी और कर्मचारियों के शोषण पर भी रोक लगायी जा सकेगी। इस पोर्टल के माध्यम से सही लोगों को सही जगह पर सही काम दिया जाएगा।

आम आदमी बीमा योजना

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लाभ और विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की गई है।
  • Haryana Kaushal Rojgar Nigam को हरियाणा सरकार द्वारा 1 नवंबर 2021 को लॉन्च किया गया था।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकार हरियाणा के बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
  • राज्य में अलग अलग विभागों में हो रही आउटसोर्सिंग भर्ती को सरकार अब ऑनलाइन माध्यम से करेगी।
  • राज्य में आउटसोर्सिंग भर्ती में काफी रिश्वतखोरी हो रही है जिसके कारण योग्य लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
  • इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है।
  • Haryana Kaushal Rojgar Nigam के माध्यम से सरकार सिस्टम में पारदर्शिता लाना चाहती है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी कम होगी और युवाओं को सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में सहायता प्राप्त होगी।
  • यह पोर्टल युवाओं के लिए बहुत लाभदायक होगा।

 ग्रीन राशन कार्ड

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लिए पात्रता मापदंड

  • जो भी व्यक्ति इस पोर्टल पर आवेदन कर रहा है वह हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर आवेदन करने वालों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिये।
  • Haryana Kaushal Rojgar Nigam का लाभ हरियाणा के सभी जाति के युवा प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल का लाभ केवल शिक्षित बेरोजगार युवा ही प्राप्त कर पाएंगे।
  • आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेज होने आवश्यक हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in/ पर जाना होगा।
Official Website Home page
  • इसके बाद होमपेज पर आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी फैमिली आईडी को दर्ज करना होगा। और Display Member के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Display Member
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपने नाम पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करें।
  • फिर आपको Verify OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर एक आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को Upload कर दे।
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी इस पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

लॉग इन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर आपको Log In के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।  इस पेज पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें। 
Haryana Kaushal Rojgar Nigam
  • फिर आपको लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी लॉग इन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

संपर्क करे

Registered Address : Haryana Kaushal Rozgar Nigam Limited, Skill Development and Industrial Training Department, Haryana, Kaushal Bhawan, Plot No. IP-2, Sector 3,Urban Estate, Panchkula

Office Address : Haryana Kaushal Rozgar Nigam Limited, Sainik Pariwar Bhawan Building, Near ISKCON Temple, Plot No 101, Sector 12, Panchkula

Phone Numbers : 01724041234, 01722996201, 01722996533

E- Mail ID – hkrn.gov@gmail.com

CIN : U93090HR2021SGC098461

Haryana Kaushal Rojgar Nigam से जुड़े कुछ सवाल एवं जवाब

Que 1 – Haryana Kaushal Rojgar Nigam कब शुरू किया गया था?

Ans 1 – यह पोर्टल 1 नवंबर 2021 को शुरू किया गया था।

Que 2 – इस पोर्टल का लाभ किस को प्राप्त होगा?

Ans 2 – Haryana Kaushal Rojgar Nigam का लाभ बेरोजगार सिक्स इत युवाओं को प्राप्त होगा।

Que 3 – इस पोर्टल की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्प लाइन नंबर क्या है?

Ans 3 – इस पोर्टल की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्प लाइन नंबर 01722800130 है।

Leave a Comment