Door Step Delivery Scheme : दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को सुविधा प्रदान करने के लिय एक नई योजना की शुरुआत की जा रही हैं इस योजना का नाम दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत 100 से भी अधिक सेवाओं का लाभ राज्य के नागरिको को दिया जा रहा हैं। दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना के तहत 13 विभाग की 100 सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी की जाती है। यदि आप हमारी Door Step Delivery Scheme की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं| तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए अहम साबित होगा, क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना की सभी जानकारी विस्तार से देने जा रहें हैं। योजना की सभी जानकारी विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Door Step Delivery Scheme
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा इस योजना को 10 सितंबर 2018 को शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत राज्य के नागरिको को विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योकि Delhi Door Step Delivery Yojana के तहत 13 विभाग की 100 सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी की जाती है। साथ ही दिल्ली के नागरिकों को महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ घर बैठे ही उपलब्ध कराया जा रहा हैं। Delhi Mohalla Bus Yojana
राज्य सरकार द्वारा शुरुआत में करीबन 25 लाख लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ देने का प्रावधान रखा गया था परन्तु वर्तमान में 14 विभागों की 100 से भी अधिक सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिया जा रहा है। ताकि नागरिको को सुविधा दी जा सके। और उनेह किसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ें। और वह आसानी से इस योजना के तहत घर बैठे ही लाभ प्राप्त कर सकें।
Highlights of Door Step Delivery Scheme
योजना का नाम | डोर स्टेप डिलीवरी योजना (Delhi Doorstep Delivery Scheme ) |
योजना का उद्देश्य | 100 से अधिक महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए डोर स्टेप डिलीवरी |
योजना की शुरुआत | 10 सितंबर 2018 को |
राज्य | दिल्ली |
लाभार्थी | दिल्ली राज्य के सभी नागरिक |
डोर स्टेप डिलीवरी योजना | हेल्पलाइन नंबर टोल फ्री नंबर 1076 |
लॉन्च की गयी | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा |
Official Website | delhi.gov.in |
Door Step Delivery Scheme का उद्देश्य
जैसा की आप सभी जानते हैं कि हमें आवश्यक दस्तावेजों को बनवाने के लिए पहले संबंधित सरकारी कार्यलयों में जाना पड़ता हैं। और अतिरिक्त पैसे देने के बाद भी कार्यालयों के बार बार चक्कर काटने पड़ते हैं इन सभी परिस्थति को देखते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना को शुरू किया गया हैं राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आम नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ बिना सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए घर पर ही उपलब्ध कराना है। ताकि राज्य के नागरिको को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही 300 सेवाओं को जोड़ा गया है। इसके आलावा VFS ग्लोबल एजेंसी का स्थान जनशक्ति एजेंसियां CSC ई-गवर्नेंस और Core Doc2 लेंगीं। अब राज्य के नागरिक 158 सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
Door Step Delivery Scheme के प्रथम और द्वितीय चरण के सेवाओं की सूची
- आय प्रमाण पत्र
- विलंबित जन्म आदेश
- अधिवास/निवास प्रमाण पत्र
- विलंबित मृत्यु आदेश
- ओबीसी/एससी/एसटी सर्टिफिकेट
- भूमि की स्थिति पर रिपोर्ट
- आरओआर जारी करना
- सॉल्वेंसी सार्टिफिकेट
- लाल डोरा प्रमाण पत्र
- जीवित सदस्य प्रमाण पत्र
- विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
- विकलांग लोगों के लिए स्थाई पहचान पत्र
दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना
परिवहन विभाग सेवाएं
- लर्नर लाइसेंस वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण
- डुप्लीकेट आरसी
- ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण
- ड्राइविंग लाइसेंस में पते का परिवर्तन
- हाइपोथैकेशन समाप्ति
- दृष्टिबंधक जोर स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस
- डीएल आरसी में पता बदलना
- अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना
- डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी प्रति
दिल्ली जल बोर्ड सेवाएं
इस प्रकार है।
- नया पानी कनेक्शन
- पानी की आपूर्ति का विच्छेदन
- उत्परिवर्तन
- घर आदि के पुनर्निर्माण के बाद फिर से खोलना
- पानी की पूर्ति का विच्छेदन
- समाज कल्याण विभाग में सेवाएं
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- दिल्ली परिवार लाभ योजना
- दिल्ली परिवार कल्याण
- विकलांग पेंशन योजना
राशन विभाग की सेवाएं
- विभिन्न कार्यों में सदस्य विवरण का अघतनीकरण
- प्राथमिकता वाले घरेलू कार्ड जारी करना
- महिला एवं बाल विभाग की सेवाएं
- गरीब विधवा को बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता
- विधवा पेंशन योजना
- कानून और न्याय विभाग
- भारतीय ईसाइयों के विवाह के लिए लाइसेंस
श्रम विभाग में सेवाएं
- निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण-भवन निर्माण श्रमिक अधिनियम
- पंजीयन का नवीनीकरण-भवन निर्माण कर्मकार अधिनियम
डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाए
विभाग या केटेगरी | सेवाएं |
सरकारी | ओबीसी सर्टिफिकेट / एससी सर्टिफिकेट / एसटी सर्टिफिकेट अधिवास / निवास प्रमाण पत्र विलंबित जन्म आदेश आय प्रमाण पत्र विलंबित मृत्यु आदेश आरओआर . जारी करना भूमि की स्थिति पर रिपोर्ट लाल डोरा प्रमाण पत्र सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट जीवित सदस्य प्रमाण पत्र नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र विकलांग लोगों के लिए स्थायी पहचान पत्र |
परिवहन विभाग | डुप्लीकेट आरसी लर्नर लाइसेंस वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण हाइपोथेकेशन समाप्ति ड्राइविंग लाइसेंस में पते का परिवर्तन ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना (एनओसी) दृष्टिबंधक जोड़ आरसी में पता बदलना डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस (अस्थायी प्रति) |
दिल्ली जल बोर्ड | नया पानी कनेक्शन पानी की आपूर्ति का विच्छेदन घर आदि के पुनर्निर्माण के बाद फिर से खोलना पानी की आपूर्ति का विच्छेदन उत्परिवर्तन |
समाज कल्याण विभाग | विकलांग पेंशन योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना दिल्ली परिवार लाभ योजना दिल्ली परिवार कल्याण |
राशन विभाग | विभिन्न कार्डों में सदस्य विवरण का अद्यतनीकरण प्राथमिकता वाले घरेलू कार्ड जारी करना |
श्रम विभाग | निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण – भवन निर्माण श्रमिक अधिनियम पंजीयन का नवीनीकरण – भवन निर्माण कर्मकार अधिनियम |
महिला एवं बाल विकास विभाग | गरीब विधवा को बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता विधवा पेंशन योजना |
कानून और न्याय विभाग | भारतीय ईसाईयों के विवाह के लिए लाइसेंस |
दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
- आपको सबसे पहले इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करनी हैं।
- फिर आपको मोबाइल सहायक से अपॉइंटमेंट लेना हैं।
- इसके बाद मोबाइल सहायक सरकारी प्रतिनिधि एक निश्चित समय पर आपके घर पर आ जाएंगे।
- उनसे मिलने का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक के बीच का रहेगा।
- इसी समय में मोबाइल सहायक आपके घर पर आकर आपसे जरूरी दस्तावेजों और जानकारी को हासिल करेगा।
- सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आपके दस्तावेजों को संबंधित विभाग में जमा कराया जाएगा।
- फिर आपसे 50 रुपए की फीस ली जाएगी।
- इस प्रकार आपके आवेदन पत्र को पोस्ट के माध्यम से भेज दिया जाएगा।
FAQ‘s Door Step Delivery Scheme
भारत की राजधानी दिल्ली द्वारा राज्य की जनता के लिए विभिन्न सेवाओं का लाभ देने के लिए Delhi Doorstep Delivery Scheme 2022 को 10 सितम्बर 2018 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा शुरू किया गया था।
Delhi Doorstep Delivery Scheme के अंतर्गत ये सेवाएं 14 विभागों द्वारा मुहैया कराई जा रही है।
Delhi Doorstep Delivery Scheme का टोल फ्री नंबर 1076 है। जिस पर कॉल कर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।