Delhi Motor Vehicle Aggregator : दिल्ली सरकार द्वारा नागरिको को प्रदूषण से राहत देने के लिए कई अहम प्रयास किये जाते हैं। ताकि नागरिको को प्रदुषण से बचाया जा सके। ऐसी ही एक और योजना हाल ही में शुरू की गई हैं जिसका नाम दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना हैं इस योजना के माध्यम से दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक एवं टैक्सी सर्विस सुविधा को शुरू किया जा रहा हैं। अब राज्य में इलेक्ट्रिक बाइक में वृद्धि हो सकेंगी। और नागरिको को प्रदूषण से राहत मिलेगी। यदि आप दिल्ली के निवासी हैं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana की सभी जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना की सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत पढ़ें।

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा यह योजना 10 मई को शुरू करने की घोषणा की गई हैं। मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना के माध्यम से राज्य में प्रदूषण को कम किया जा सकेगा। साथ ही इस योजना के अंतर्गत नागरिकों द्वारा टू व्हीलर को टैक्सी के तौर पर किराए पर लिया जा सकेगा। अब दिल्ली के मजदूर इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपने रोजगार में व्रद्धि कर सकेंगे। साथी उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना के माध्यम से यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुंच सकेंगे। और दिल्ली में प्रदूषण की दरें भी कम होंगी। दिल्ली लेबर कार्ड योजना
यह योजना दिल्ली के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में कारागार साबित होगी। उपराज्यपाल की सहमति लेने के बाद राज्य सरकार द्वार दिल्ली के नागरिको से इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए परिवहन विभाग द्वारा उनकी राय ली जाएगी। Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana के माध्यम से दिल्ली में पहली बार बाइक टैक्सी की सर्विस को शुरू किया जा रहा हैं। जिसका लाभ प्राप्त करके दिल्ली के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगें।
दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना के मुख्य तथ्य
योजना का नाम | मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना 2023 |
साल | 2023 |
लाभार्थी | दिल्ली के नागरिक |
राज्य | दिल्ली |
किसने आरंभ की | दिल्ली सरकार |
उद्देश्य | इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
Motor Vehicle Aggregator Yojana का उद्देश्य
हम सभी जानते हैं की दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण नागरिको को काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा नागरिको को प्रदुषण से राहत देने के लिए Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana को शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों को इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस का लाभ प्रदान करना हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है। और नागरिको को यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रदान करना हैं। इसके आलावा दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस के अंतर्गत आपदा की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए, एग्रीगेटर्स को वाहन में पैनिक बटन लगाना होगा। साथ ही उसे 112 दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष के साथ जोड़ना जाएगा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर नागरिको को सहायता दी जा सके।
वर्ष 2030 तक सरकार द्वारा सभी वाहनों को बदला जाएगा इलेक्ट्रिक वाहन में
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों को अपनी फ्लीट को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने का लक्ष्य रखा गया हैं।
- राज्य सरकार द्वारा यह कहा गया हैं की यह यह योजना देश में ऐसी ऐतिहासिक पहल होगी। जिसके माध्यम से कमर्शियल वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में परिवर्तित किया जाएगा।
- साथ ही वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक फ्लीट में बदलने की व्यवस्था योजना की अधिसूचना लागू होने के बाद ही शुरू हो जाएगी
- जिसमें अधिसूचना के अगले 6 माह में लाइसेंस लेने वाली कंपनियों के अंतर्गत पंजीकृत किया जाएगा।
- और पंजीकृत होने वाले वाहनों में दोपहिया श्रेणी में 10 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन को रखना होगा।
- राज्य सरकार द्वारा तिपहिया श्रेणी में 10% और चार पहिया श्रेणी में 5% इलेक्ट्रिक वाहन रखना अनिवार्य हैं।
- हर साल इसी तरह यह दायरा बढ़ता जाएगा और 5 साल पूरे होने पर सभी नए पंजीकृत होने वाले वाहन 100 फीसदी सिर्फ इलेक्ट्रिक होगे।
- जिसके तहत 1 अप्रैल 2030 तक सभी इलेक्ट्रिक फ्लीट में तब्दील करना जरूरी होगा।
दिल्ली में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
Motor Vehicle Aggregator Yojana के माध्यम से बाइक टैक्सी और किराए की बाइक सर्विस को एक नियम के दायरे में लाने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि चालक को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही इस योजना का लाभ प्राप्त करके नवीन मौके प्राप्त होंगे, जिसके तहत सभी बाइक टैक्सी और टू व्हीलर को किराए पर लेने की सुविधा दी जाएगी।
राज्य सरकार द्वारा केवल इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स को ही दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना को शामिल किया गया हैं इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य नागरिको को प्रदुषण से बचाना हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट
दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत जी के द्वारा कहा गया हैं कि प्रदूषण पैदा करने वाले प्रदूषक भुगतान सिद्धांत को इस योजना में अपनाया गया है, जिसके तहत अब दिल्ली में पारंपरिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में अधिक लाइसेंस शुल्क लिया जा सकता है। जबकि इलेक्ट्रिक टैक्सी के लिए लाइसेंस शुल्क शून्य रखा गया हैं। और सीएनजी टैक्सी का लाइसेंस शुल्क लगभग 650 रुपए होगा। इसके आलावा मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना 2023 के अंतर्गत सभी लाइसेंस शुल्क और जुर्माने की वसूली की जाने वाली रकम को राज्य इलेक्ट्रिक वाहन फंड में जमा किया जाएगा। इलेक्ट्रिक फंड के माध्यम से सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा और उनकी गतिविधियों में उपयोग किया जाएगा।
FAQs
इस योजना को दिल्ली सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन संचालित किए जाएंगे।
इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य दिल्ली में प्रदूषण की दरों को कम करना है। नागरिकों को इस योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले नागरिकों को लाइसेंस शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कंपनियों को भी लाइसेंस शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।