CM Khet Suraksha Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की फसल खराब होने से बचाने के लिए एक अहम योजना की शुरुआत की जा रही हैं। जिसका नाम मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानो को रहत देने के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा हैं। ताकि फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके। और किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसान हैं , तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ख़ास हैं क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से CM Khet Suraksha Yojana से जुडी सभी जानकारी विस्तार से दे रहें हैं योजना की सभी जानकारी विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

CM Khet Suraksha Yojana
राज्य में छुट्टा पशु किसानो के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन गए हैं। इसलिए किसान फसल को आय दिन बर्बाद होने से बचाने के लिए कटीले तार लगाते हैं जिससे पशु जख्मी हो जाते हैं। परन्तु सरकार की इस पर पाबंदी लगाते हुए ,किसानों की फसलों और पशुओं दोनों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना की शुरुआत की हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों के खेतों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग का झटका लगाया जाएगा। जो केवल 12 वोल्ट का होगा। इससे उनेह कोई नुक्सान भी नहीं होगा, साथ ही राज्य सरकार की ओर से किसानो की बर्बाद हुई फसल से राहत देने के लिए अनुदान भी दिया जाएगा।
ताकि किसानो को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना एक सराहनीय योजना हैं जिसके तहत राज्य के किसानो को राहत प्रदान की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | CM Khet Suraksha Yojana 2023 |
उद्देश्य | आवारा जानवर से फसल की सुरक्षा करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
अनुदान राशि | 60 फीसद या 1.43 लाख रुपए |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
बजट राशि | 350 करोड़ रुपए |
Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana के उद्देश्य
जैसा कि हम जानते हैं कि किसानो को राहत प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा समय – समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं। ताकि किसानो को लाभान्वित किया जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना की शुरुआत हाल ही में की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में घूम रहें आवारा जानवर से फसल की सुरक्षा करना हैं साथ ही किसानो की बर्बाद फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान हैं। ताकि किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। और वह आत्मनिर्भर बने। और उनकी आमदनी में भी सुधार आये। UP Free Laptop Yojana

यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए 350 करोड़ रुपए की बजट राशि प्रस्तावित
राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत किसानो को लाभान्वित करने के लिए 350 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया हैं। जिससे पूरे राज्य में किसानों के खेत की फसलों को पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग की खेत के लिए अनुदान राशि प्रदान की जा सके। और इससे राज्य में किसानो को राहत मिलेगी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के सभी छोटे, लघु एवं सीमांत किसानों को प्रदान किया जा रहा हैं। ताकि कसानो की आय में व्रद्धि की जा सके।
CM Khet Suraksha Yojana के तहत किसानों को मिलेगा 60 फीसद अनुदान
हम सभी जानते हैं कि किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा अहम योजनाओ की शुरुआत की जाती हैं। ऐसी ही एक योजना मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2023 हैं प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानों को आवारा पशुओं से सुरक्षा प्रदान करने के लिए खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगाया जा रहा हैं। जिसके लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत पर 60 फीसद या 1.43 लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के किसान अपनों फसल को मवेशी और जंगली जानवर आदि से बचा सकेंगे। अनुदान के रूप में दी जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि लाभार्थी को सीधे योजना का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को हाल ही में शुरू किया गया हैं।
- जिसके माध्यम से किसानों को मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा हैं।
- मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के माध्यम से किसानो को अपने खेतों में बाड़ लगाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत किसानों के खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगाये जाएंगे।।
- आवारा पशुओं को सोलर फेंसिंग के संपर्क में आने पर 12 वोल्ट का करंट का झटका लगेगा। और वह दूर हो जाएंगे।
- इस 12 वोल्ट के करंट से आवारा पशुओ को कोई नुक्सान नहीं होगा। साथ ही एक सायरन भी बजेगा। जिसकी आवाज से पशु खेतों से दूर भाग जाएंगे।
- CM Khet Suraksha Yojana के माध्यम से किसानो को एक बड़ी रहत मिलेगी।
- राज्य द्वारा इस योजना के अंतर्गत छोटे, लघु, सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत का 60 प्रतिशत या 1.43 लाख रुपए का अनुदान का लाभ दिया जा रहा हैं।
- किसानो को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के किसान आत्मिनर्भर बनेगें।
CM Khet Suraksha Yojana के लिए पात्रता
- राज्य सरकार द्वारा इस योजनना का लाभ राज्य के निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश राज्य के किसान ही योजना के पात्र होंगे।
- लाभार्थी किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी हैं।
- राज्य के सभी लघु एवं सीमांत किसान योजना के पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
CM Khet Suraksha Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
हम आपको बता दें की मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का लाभ राज्य के सभी किसानो को प्रदान किया जाएगा। यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योकि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को हाल ही में शुरू किया हैं। इसमें आवेदन करने से संबंधित राज्य सरकार की ओर से कोई भी जानकारी नही दी गई हैं। फिलहाल इतनी जानकारी मिली हैं कि इस योजना के माध्यम से लघु सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत पर 60 फीसद या 1.43 लाख रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके आलावा राज्य सरकार की ओर से इसकी कोई और जानकारी या अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी तो हम आपको अपने अरटिकल के माध्यम से तुरंत सूचत कर देंगे। तब तक आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहें।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना FAQs
CM Khet Suraksha Yojana को उत्तर प्रदेश राज्य में 21 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के माध्यम से राज्य के किसानों के खेत की फसलों को पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग के लिए अनुदान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के संचालन हेतु 350 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।