Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं ताकि गरीब परिवार को किसी आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। यदि आप भी छत्तीसग़ढ राज्य के नागरिक हैं और योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए लाभदायक साबित होगा, क्योकि आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी विस्तार से दे रहें हैं जैसे – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023 का उद्देश्य , लाभ एवं विशेषताएं, दस्तावेज पात्रता आवेदन प्रक्रिया आदि सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना
Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana
छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा शुरू की गई ये एक सराहनीय योजना हैं जिसका लाभ राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको की बेटियों के विवाह कराने हेतु दीया जा रहा हैं राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता के रूप में दी जाने वाली सहायता राशि ₹25000 रूपए निर्धारित की गई हैं राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उन नागरिको को दिया जाएगा। जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जा रहा हैं लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा।

Beti Bachao Beti Padhao Yojana
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 छत्तीसगढ़
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ |
योजना शुरू | छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा |
योजना लागू की गयी | वर्ष 2005-06 में |
लाभार्थी | गरीब परिवार की बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिकाओं को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
लाभ | शादी हेतु 25 हजार रूपए की वित्तीय सहायता राशि |
वर्ष | 2023 |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
पंजीकरण | ऑनलाइन, ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के उद्देश्य
हम सभी जानते हैं की गरीबो की सहायता करने के लिए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय – समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं।ताकी नागरिको को सहायता दी जा सके। क्योकि वो गरीब लोग जिनकी आर्थिक स्थति दयनीय हैं उन परिवारों को अपनी बेटियों की शादी करने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं इन सभी हालातो को देखते हुए, छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू किया गया हैं। अब इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा एक विशेष प्रकार की मुहीम चलाई जा रहीं हैं जिसको शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। तथा आर्थिक रूप से दी जाने वाली सहायता राशि ₹25000रूपए के रूप में प्रदान की जाएगी।
इसके आलावा राज्य के नागरिको को सहायता देने के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जा रहा हैं। जिससे सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा एवं विवाह में दहेज के लेनदेन को रोकथाम भी लगेगी। राज्य सरकार द्वारा योजना का लाभ प्राप्त करके गरीब परिवार को किसी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
शादी हेतु सहायता राशि का विवरण
हम आपको बता दें, की राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत अलग अलग शादी कार्य हेतु राशि निर्धारित की गई जिसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहें हैं जैसे –
राशि का विवरण | आर्थिक सहायता |
वर वधु के श्रृंगार सामग्री के लिए | ₹5000 |
अन्य उपहार सामग्री के लिए | ₹14000 |
वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में | ₹1000 |
सामूहिक विवाह आयोजन पर प्रति कन्या राशि | ₹5000 |
Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा इस योजना के निम्नलिखित लाभ तथा विशेषताएं हैं जिनकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही हैं। जैसै-
- राज्य को मुख्यमन्त्री सीएम भूपेश बघेल जी के द्वारा चुनावी साल का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की घोषणा की हैं।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को दिया जाएगा।
- ऐसे गगरिब नागरिक जिनके पास अपनी बेटी के विवाह हेतु किसी भी प्रकार के कोई साधन उपलब्ध नहीं है।
- राज्य सरकार द्वारा ऐसे नागरिको को आर्थिक सहायता के रूप में ₹25000 की राशि प्रदान की जा रहीं हैं।
- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा हैं।
- Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के अंतर्गत केवल एक परिवार की दो बेटियां ही लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- परन्तु लाभार्थी की आयु 18 वर्ष या फिर 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- इसके आलावा इस योजना का लाभ विधवा निराश्रित एवं अनाथ बालिकाओं को भी प्रदान किया जाएगा।
- योजना का लाभ प्राप्त करके आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब नागरिको को एक बहुत बड़ी रहत मिलेगी।
- छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा गरीब परिवार योजना के माध्यम से अपनी बेटियों के विवाह को सामूहिक विवाह स्थल में पूर्ण कर पाएंगे ,
- जिसके तहत राज्य में दहेज़ लेंन देन जैसे अपराधों से भी छुटकारा मिलेगा।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Eligibility (पात्रता)
- राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ केवल राज्य के मूल निवासी को ही दिया जाएगा।
- तथा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के महत्वपूर्ण दस्तावेज
छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरूरी हैं।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- विवाह प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लीय आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला महिला एवं बाल विकास में से किसी एक कार्यालय में सम्पर्क करना हैं।
- वहां जाने के बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी हैं
- जैसे -बालिका का नाम ,माता पिता का नाम ,गांव ,जिले का नाम ,मोबाइल नंबर बैंक संबंधी आवश्यक विवरण आदि।
- सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना हैं।
- इसके बाद आपको यह यह आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करना हैं
- अधिकारियों द्वारा इसकी सभी जांच करने के बाद लाभार्थियों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आप इस प्रकार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
Kanya Vivah Yojana से संबंधित प्रश्न उत्तर
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana की शुरुवात की गयी है।
हाँ आर्थिक रूप से निराश्रित एवं बेसहारा विधवा महिलाओं की बालिका को भी विवाह हेतु योजना के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
आर्थिक रूप से निर्धन परिवार की बालिकाएं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन कर सकती है।