छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना 2023 : एप्लीकेशन स्टेटस व ऑनलाइन फॉर्म

Chhattisgarh Bhagini Prasuti Sahayata Yojana: छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा राज्य की महिला को सहायता देने के लिए एक नई योजना का संचालन किया जा रहा हैं इस योजन का  नाम Chhattisgarh Bhagini Prasuti Sahayata Yojana हैं राज्य सरकार द्वारा  इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ -साथ भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को भी योजन एके तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।  अगर आप छत्तीसग़ढ राज्य के नागरिक हैं और छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना की सभी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य , लाभ एवं विशेषताएं , दस्तावेज आदि सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Chhattisgarh Bhagini Prasuti Sahayata Yojana

Chhattisgarh Bhagini Prasuti Sahayata Yojana

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा महिलाओ की आर्थिक स्थति को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना को हाल ही में शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के असंगठित क्षेत्रों के निर्माण श्रमिक को आर्थिक सहायता के रूप में 20,000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।  जबकि पहले आर्थिक सहायता के रूप  में दी जाने वाली सहायता राशि 10,000 रुपए थी।  जिसे बढाकर अब 20,000 रूपये कर दिया गया हैं।  ताकि गर्भधारण से प्रसूति तक होने वाले खर्च को लेकर गरीब नागरिको को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। ये भी पढ़े मध्य प्रदेश पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना

राज्य सरकार द्वारा ये आर्थिक सहायता राशि पात्र लाभार्थी को तीन किश्तों में उसके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। जिसमे पहेली क़िस्त 3000 रुपए की दूसरी क़िस्त छह महीनो के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद तीसरी एवं अंतिम क़िस्त के चार हजार रुपए लाभार्थी को बच्चे के जन्म हो जाने पर प्रदान किए जाएंगे।इसके आलावा यदि किसी कारणवश  महिला श्रमिक की बच्चे के जन्म दौरान मौत हो जाती है, तो इस स्थिति में मिलने वाली सहायता धनराशि उसके पति को प्रदान कर दी जाएगी। Also Read छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना 

छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामछत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना  
योजना का उद्देश्यमहिला श्रमिकों को प्रसव काल के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करना
लांचमुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा  
लाभमहिला कामगारों को प्रसूति सहायता मिलेगी  
सम्बंधित राज्यछत्तीसगढ़ राज्य  
वर्ष2023  
लाभार्थीछत्तीसगढ़ राज्य की महिला श्रमिक  
आर्थिक सहायता की राशि20,000 रुपए  
क्रियान्वयन विभागश्रम विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार  
आधिकारिक वेबसाइटcglabour.nic.in  
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना का उद्देश्य

जैसा की हम सभी जानते हैं की देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या हैं  जिसके कारण नागरिको को  विभिन प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जबकि प्रसूति काल के दौरान महिलाओ को पोषण आहार की अधिक आवश्यकता होती है इसलिए राज्य सरकार द्वारा भवन एवं अन्य निर्माण कार्य श्रमिक महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए  Chhattisgarh BhaginiPrasutiSahayataYojanaको शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजन  शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के असंगठित क्षेत्रों के कमजोर आय वर्ग श्रमिक महिलाओं को प्रसूति के लिए आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना है।ताकि महिला कामगारों को प्रसूति काल के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत महिलाओं व बच्चे के शरीर को गर्भावस्था में आहार व पोषण में कमी नहीं आएगी। लाभार्थी महिला इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपना और बच्चे का अच्छे से ख्याल रख सकेंगी। साथ ही सभी पोषण सम्बंधित जरूरतों को भी पूरा कर सकेंगी। पंजीकृत श्रमिकों को योजना के तहत सूचना मिलने के 72 घंटे के भीतर सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

Chhattisgarh Bhagini Prasuti Sahayata Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा राज्य गर्भवती महिलाओ को लाभ पहुंचाने के लिए योजना को शुरू किया गया हैं।
  • छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में मिलने वाली सहायता राशि पूरे 20,000 रूपए निर्धारित की गई हैं।
  • जो की तीन भागो में प्रदान किया जाएगा, जैसे पहली और दूसरी क़िस्त तीन-तीन महीनो के वक्फे में उपलब्ध कराई जाएगी।
  • अंतिम क़िस्त लाभार्थी महिला को उसके बच्चे के जन्म हो जाने के बाद मुहैया कराई जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत  महिला कामगार प्रसूति की स्थिति में अपनी और अपने बच्चे की सभी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। साथ ही वे बच्चे के जन्म के बाद भी विभिन खर्चो को आसानी से पूरा कर सकेंगी।
  • Chhattisgarh BhaginiPrasutiSahayataYojanaको  राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिंह जी के द्वारा  शुरू किया गया हैं।
  • जिसके तहत प्रदेश में कुपोषण और अन्य कारणों से होने वाली बाल-मृत्यु दर में भी कमी आएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाऐं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकती है।
  • क्योकि पंजीकृत श्रमिक ही इसका लाभ लेने के योग्य पात्र होंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा महिला कामगारो को 2 बच्चो के जन्म तक इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना 

CG Bhagini Prasuti Sahayata Yojana पात्रता मानदंड

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को ही प्रदान किया जाएगा।
  • तथा इस योजना के तहत महिला श्रमिक का एक साल तक का निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीयन होना आवश्यक है।
  • इसके आलावा वे श्रमिक जो  सार्वजनिक एवं शासकीय संस्थाओं में कार्य कर रहे है,वह योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा महिला श्रमिक को प्रदेश के श्रम विभाग में 90 दिनों की अवधि या इससे अधिक समय से पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला श्रमिक का बैंक में खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।

पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पंजीयन प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी
  • बैंक खाता कॉपी
  • स्व घोषणा पत्र

छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं.
  • वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bhagini Prasuti Sahayata Yojana
  • जिस पर पर आपको “भवन एवं अन्य संनिर्माण” के सेक्शन में से “आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
Chhattisgarh Bhagini Prasuti Sahayata Yojana
  • अब आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकरियाँ दर्ज कर दे। साथ ही सभी जरुरी दस्तावेजों को भी अपलोड करनी हैं।
  • इसके बाद आप इस पेज पर जिला, हितग्राही का नाम, पंजीयन क्रमांक आदि विवरण दर्ज करने है, और “विवरण देखें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके बाद अब आप सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना है, और इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

योजना की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जहां पर आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • जिसके बाद आपको ”भवन एवं अन्य संनिर्माण” के सेक्शन में से ”योजना की स्थिति देखे” के विकल्प पर क्लिक करना है|
Bhagini Prasuti Sahayata Yojana
  • आपके द्वारा क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा। .
  • जिसमे आपको योजना के नाम चयन करना है। इसके बाद आवेदन क्रमांक दर्ज कर देना है।
  • सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको ”स्थिति देखे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आप योजना की स्थिति देख पाएंगे।

ऑनलाइन स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जहां पर आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकरियाँ दर्ज कर दे। साथ ही सभी जरुरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर दें।
  • अब आपके सामने आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर आपको भवन एवं अन्य संनिर्माण के सेक्शन में से रिपोर्ट के अनुभाग में ऑनलाइन सेस स्थिति देखे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिस पर आपको अपना ट्रांजैक्शन क्रमांक दर्ज कर देना है, अब आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जिस पर आपके सामने ऑनलाइन सेस की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब आप इस प्रकार बड़ी आसानी से ऑनलाइन सेस की स्थिति देख सकते है।

छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना FAQ

छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना 2023 क्या है ?

इस योजना को झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिला श्रमिकों को प्रसूति काल के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Chhattisgarh Bhagini Prasuti Sahayata Yojana के लिए आवेदन करने का प्रोसेस क्या है ?

Chhattisgarh Bhagini Prasuti Sahayata Yojana के तहत आवेदन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इस लेख की सहायता से आप योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।

इस योजना के तहत कौन-कौन आवेदन कर सकता है ?

यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश की महिला कामगारों के लिए शुरू की गयी है ऐसे में प्रदेश की महिला कामगार ही योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित की गयी अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा।

Leave a Comment