BeBe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana : यदि हम लोग देश का विकास करना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें अपने देश की महिलाओं का विकास करना होगा। और देश की महिलाओं के विकास के लिए हमारी केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं शुरू कर रही है। इन सभी योजनाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का विकास करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना होता है। प्रत्येक राज्य की सरकार अपने राज्य की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू कर रही है। एक ऐसी ही योजना की शुरुआत पंजाब सरकार द्वारा की गई है जिसका नाम BeBe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana है। इस योजना के अंतर्गत सरकार पंजाब की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
यदि आप पंजाब राज्य की निवासी है और इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज इस लेख के द्वारा हम आपको Bebe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana के बारे में पूरी जानकारी देंगे, इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, योजना के लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।

BeBe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana
पंजाब सरकार द्वारा बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से पंजाब सरकार राज्य की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सरकार Bebe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana के अंतर्गत पंजाब की बेटी को उसके जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक उसकी पढा़ई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह आर्थिक सहायता 61 हजार रुपये की होगी। सरकार इस धनराशि को परिवार को अलग अलग समय पर प्रदान करेगी। और बेटी के 18 वर्ष की आयु के पूरे होने पर 20 हजार रुपये एलआइसी के साथ जमा करवा दिए जाएंगे। जिससे की बेटी का भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस योजना के अंतर्गत लगभग 53.75 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना का लाभ पंजाब की ज्यादा से ज्यादा बेटियों को प्रदान किया जाएगा।
बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना के मुख्य विचार
योजना का नाम | बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | पंजाब सरकार के द्वारा |
विभाग | सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब सरकार |
लाभार्थी | पंजाब राज्य की बालिकाएं |
उद्देश्य | बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना |
लाभ | आर्थिक सहायता |
आर्थिक सहायता | 61 हजार रुपये |
राज्य | पंजाब |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना का उद्देश्य
पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई Bebe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana का उद्देश्य पंजाब में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। सरकार इस योजना के माध्यम से पंजाब की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और जीवन प्रदान करना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत परिवार को बेटी की शिक्षा लिए आर्थिक सहायता प्रदान होगी। यह आर्थिक सहायता बेटी के जन्म से लेकर उसके 18 वर्ष के होने तक प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल 01 जनवरी 2011 के बाद पैदा हुई बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
BeBe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana के लाभ और विशेषताएं
- पंजाब सरकार द्वारा बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना की शुरुआत की गई है।
- बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना के माध्यम से पंजाब सरकार राज्य की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- सरकार इस योजना के अंतर्गत पंजाब की बेटी को उसके जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक उसकी पढा़ई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- यह आर्थिक सहायता 61 हजार रुपये की होगी। सरकार इस धनराशि को परिवार को अलग अलग समय पर प्रदान करेगी।
- बेटी के 18 वर्ष की आयु के पूरे होने पर 20 हजार रुपये एलआइसी के साथ जमा करवा दिए जाएंगे। जिससे की बेटी का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
- Bebe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana के अंतर्गत लगभग 53.75 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
- बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना का लाभ पंजाब की ज्यादा से ज्यादा बेटियों को प्रदान किया जाएगा।
बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना के लिए पात्रता मापदंड
- Bebe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana का लाभ केवल पंजाब राज्य की स्थायी निवासी को ही प्रदान किया जाएगा।
- जो भी बालिका इस योजना के लिए आवेदन कर रही है वह 1 जनवरी 2011 के बाद जन्मी हो।
- इस योजना का लाभ केवल बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
- बालिका के परिवार की वार्षिक आय 30 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।
- साथ ही उनके परिवार के पास आय का प्रमाण के रूप में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उन्हें नीला कार्ड जारी किया गया हो।
- अनाथालय और बाल गृह की बालिकाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- 18 वर्ष की आयु के पूरे होने से पहले यदि कोई बालिका स्कूल छोड़ देती तो उसे इस योजना का पात्र नहीं समझा जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
- माता पिता का आधार कार्ड
- बेटी का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- स्कूल में होने का प्रमाण पत्र
- नीला कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या जिला कार्यक्रम अधिकारी या बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
- वहाँ जाकर आप को इस योजना के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक करें। साथ ही मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अटैच कर दे।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र वहीं जमा कराना होगा जहाँ से आपने प्राप्त किया था।
- अब आपके इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।
Bebe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana से जुड़े कुछ सवाल एवं जवाब
Ans 1 – Bebe Nanki Ladli Beti Kalyan Yojana पंजाब में शुरू की गयी है।
Ans 2 – इस योजना का लाभ केवल पंजाब राज्य की बेटियों को प्रदान किया जाएगा।
Ans 3 – इस योजना के अंतर्गत सरकार 61 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।