Antyodaya Shramik Suraksha Yojana : आप सभी जानते हैं कि हमारी केंद्र और राज्य सरकार हम देशवासियों के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करती है। इन सभी योजनाओं की शुरूआत कर सरकार हम देशवासियों का विकास और हमारे जीवन को बेहतर बनाना चाहती है। प्रत्येक राज्य की सरकार अपने राज्य के लोगों के लिए नई नई योजनाएं शुरू कर रही है। श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने भी श्रमिकों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना है। इस योजना का पूरा नाम अत्योदय श्रमिक सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना है। यह योजना केवल गुजरात में शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्हें इस योजना के तहत बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
यदि आप गुजरात राज्य में रहते हैं और श्रमिक हैं तो आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज इस लेख के द्वारा हम आपको Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के बारे में पूरी जानकारी देंगे, इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, योजना के लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।
Mukhyamantri Atmanirbhar Gujarat Yojana
Antyodaya Shramik Suraksha Yojana

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल जी के द्वारा अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। गुजरात सरकार ने डाक विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार गुजरात के श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस आर्थिक सहायता से उन्हें दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। गुजरात सरकार श्रमिकों के योगदान को देखते हुए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सुरक्षा कवच के रूप में बीमा प्रदान करेगी।
ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार इस योजना के माध्यम से केवल 60 दिनों में 1 लाख परिवारों को लाभ प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ केवल गुजरात राज्य के श्रमिकों को ही प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत श्रमिक को लगभग 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जा सकता है।
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना
अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के मुख्य विचार
योजना का नाम | Antyodaya Shramik Suraksha Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | गुजरात सरकार द्वारा |
किसके द्वारा पेश किए गई | गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी के द्वारा |
विभाग | डाक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
लाभार्थी | गुजरात राज्य के श्रमिक |
उद्देश्य | श्रमिकों को दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना |
राज्य | गुजरात |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | – |
Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का उद्देश्य
गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को दुर्घटना के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है। आप सभी जानते हैं कि श्रमिक की आर्थिक स्थिति वैसे ही कमजोर होती है और दुर्घटना के समय इलाज कराने के लिए उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने श्रमिकों के लिए इस योजना की शुरूआत की है। दुर्घटना के समय घायल होने पर वह इस वित्तीय सहायता का इस्तेमाल कर अपना इलाज बेहतर तरीके से करवा सकेंगे। सरकार इस योजना के तहत श्रमिकों को सुरक्षा कवच के रूप में बीमा कवर का भी लाभ देगी। दुर्घटना के समय उसके परिवार को आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त होगा जिससे उसके परिवार को किसी भी आर्थिक समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
गुजरात अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के लाभ और विशेषताएं
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल जी के द्वारा Antyodaya Shramik Suraksha Yojana की शुरुआत की गई है।
- गुजरात सरकार ने डाक विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से इस योजना की शुरुआत की है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार गुजरात के श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- सरकार इस योजना के अंतर्गत किफायती प्रीमियम में बीमा कवर प्रदान कर रही है।
- केवल 499 रुपये के वार्षिक प्रीमियम दर पर 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान होगा।
- और 289 रुपये के वार्षिक प्रीमियम दर पर 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान होगा।
- इस आर्थिक सहायता से उन्हें दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।
- गुजरात सरकार श्रमिकों के योगदान को देखते हुए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सुरक्षा कवच के रूप में बीमा प्रदान करेगी।
- ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
- सरकार Gujarat Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के माध्यम से केवल 60 दिनों में 1 लाख परिवारों को लाभ प्रदान करेगी।
- इस योजना के तहत श्रमिक को लगभग 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के लिए पात्रता मापदंड
- जो भी श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है वह गुजरात का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का लाभ केवल श्रमिकों को ही प्रदान किया जाएगा।
- मज़दूर के पास ई श्रमिक कार्ड या श्रमिक कार्ड होना आवश्यक है।
- श्रमिक का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- श्रमिक का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- श्रमिक कार्ड
- ई श्रमिक कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
गुजरात अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
- यदि आप गुजरात राज्य के श्रमिक है और Gujarat Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी डाकघर या ग्रामीण डाक सेवक के कार्यालय में जाना होगा।
- इसके बाद आपको वहाँ जाकर अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। साथ ही मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अटैच कर दे।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र वहीं जमा कराना होगा जहाँ से आपने प्राप्त किया था।
- आवेदन पत्र जमा होने के बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी।
- आवेदन पत्र के सत्यापित होने के बाद ही आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
गुजरात अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना से जुड़े कुछ सवाल एवं जवाब
Ans 1 – Antyodaya Shramik Suraksha Yojana को गुजरात में शुरू किया गया है।
Ans 2 – Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का लाभ गुजरात राज्य के श्रमिकों को प्राप्त होगा।
Ans 3 – इस योजना की वार्षिक प्रीमियम राशि 499 दर पर 10 लाख रुपये का बीमा कवर और 289 दर पर 5 लाख रुपये का बीमा कवर है।